Pahalgam Terror Attack Celebrity Reaction: पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सेलिब्रिटिज का गुस्सा...

pahalgam-terror-attack-celebrity-reaction

Pahalgam Terror Attack Celebrity Reaction: पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सेलिब्रिटिज का गुस्सा...

pahalgam terror attack celebrity reaction पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सेलिब्रिटिज का गुस्सा

Celebrities Reaction- पहलगाम आतंकी हमला... अक्षय कुमार ने ट्विट करते हुए लिखा कि- पहलगाम में पर्यटकों पर हो रहे आतंक के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना सरासर अपराध है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूँ।

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर दुख और आक्रोश किया जाहिर...

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- ग़लत … ग़लत… ग़लत !!! पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं!! 💔 #Pahalgam

Pahalgam Terror Attack Celebrity Reaction:  अमिताभ बच्चन ने लिखा कि-

अमिताभ बच्चन ने लिखा , T 5356। पहलगाम की घटना के बाद बिग बी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने ट्वीट किया। कुछ यूजर्स को ने ये बात मानी कि ये अटैक उनके लिए किसी ब्लैक डे से कम नहीं है। वह निर्दोष लोगों की हत्या से इतने ज्यादा आहत हुए हैं कि वह मौन रहकर ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं।

आदिल हुसैन ने कहा-

पहलगाम हमले पर आदिल हुसैन ने भी एक्स पर लिखा कि-  'कश्मीर में लोगों की क्रूर हत्याओं से मैं हैरान हूं। यह अस्वीकार्य है। मैं पिछली गर्मियों में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वहां गया था। उसी इलाके में! उस जगह पर हम भी हो सकते थे। हमें अत्याचार को रोकने के तरीके खोजने चाहिए। इसका कोई समाधान खोजना चाहिए। यह लंबे समय से चल रहा है।'

अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट ने शेयर कि स्टोरी जताया दुख...

अजय देवगन ने लिखा-

"पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ित और उनके परिवार निर्दोष थे और जो हुआ वह बेहद दिल दहला देने वाला है और पूरी तरह गलत है। मेरी संवेदनाएं और दुआएं उनके साथ हैं।"

Sanjay Datt On Pahalgam

संजय दत्त ने आतंकी हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि- "उन्होंने हमारे लोगों को बेरहमी से मारा। इसे माफ नहीं किया जा सकता, उन आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें जवाब देना होगा। मैं प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी जी और होम मिनिस्टर अमित शाह और डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से विनती करता हूं कि उन्हें वो दें, जो वो डिजर्व करते हैं।"

प्रियंका चोपड़ा ने आतंकी हमले पर जताया दुख...

प्रियंका चोपड़ा ने आतंकी हमले पर दुख जताते हुए लिखा कि- " जो पहलगाम में हुआ वो निंदनीय है। लोग वहां वेकेशन, हनीमून मनाने और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने गए थे। वो लोग कश्मीर की खूबसूरती देख रहे थे। कई मासूम इस आंधी की चपेट में आ गए, जो उन्हें कभी नहीं देखना था। उन्हें अपने करीबियों के सामने मारा गया। ये कोई हादसा नहीं है, जिससे हम आगे बढ़ सकें। इस घिनौने अटैक को इंसानियत की रूह हिला देनी चाहिए। ये हमें लंबे समय तक डराता रहेगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

रविकिशन ने लिखा कि-

रविकिशन ने आतंकी हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि-  "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले से दुखी और क्षुब्ध हूँ। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ हिंसा के ऐसे कृत्य पूरी तरह से अमानवीय और निंदनीय हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट है और इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ है।"

शाहरुख खान ने जताया दुख और आतंकी पर जाहिर किया गुस्सा...

एक्टर ने आतंकी हमले पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि- "पहलगाम में हुई हिंसा के विश्वासघात और अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय पाएं।"

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”