NDA की परेड में रचा गया इतिहास : पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट

nda-first-women-batch-graduates-2025

NDA की परेड में रचा गया इतिहास : पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट

 nda की परेड में रचा गया इतिहास  पहली बार 17 महिला कैडेट्स पास आउट

nda first women batch graduates 2025 : देश को मिली नई शक्ति, NDA की पहली महिला कैडेट्स बैच ने पास की ट्रेनिंग

nda first women batch graduates 2025 : 30 मई 2025 का दिन भारतीय रक्षा इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की 148वीं पासिंग आउट परेड में पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 300 से ज्यादा पुरुष कैडेट्स के साथ कदम से कदम मिलाते हुए यह सम्मान हासिल किया। यह वही NDA है, जो कभी केवल पुरुषों के लिए आरक्षित मानी जाती थी। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद महिलाओं को NDA में प्रवेश की अनुमति मिली थी। इसके तहत 2022 में पहली बार महिलाओं का बैच शामिल हुआ और आज वह बैच पूरे गौरव के साथ पास आउट हुआ।

?️ जनरल वीके सिंह ने दी सलामी : "ये अंत नहीं, शुरुआत है!"

पुणे के खड़कवासला स्थित NDA परिसर में आयोजित परेड में मुख्य अतिथि रहे पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह। उन्होंने कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उनके शब्दों में:
“आज इतिहास बन गया। पहली बार महिलाएं इस ग्राउंड से पास हो रही हैं। यह नारी शक्ति को सलाम है। यह ट्रेनिंग का अंत नहीं, बल्कि नई संभावनाओं की शुरुआत है।”
उन्होंने दिनकर की मशहूर कविता की पंक्ति दोहराई — "मानव जब जोर लगाता है, पत्थर पानी बन जाता है", जो इस उपलब्धि को सबसे बेहतर शब्दों में बयां करती है। nda first women batch graduates 2025

?‍✈️ हरसिमरन कौर : फौजी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाती बेटी

हरियाणा की हरसिमरन कौर, जिनके पिता आर्मी में हवलदार और दादा भी सेना में थे, अब इंडियन नेवी में अफसर बनने जा रही हैं। हरसिमरन ने कहा:
"NDA का हिस्सा बनने का सपना इसलिए था, ताकि मैं जल्दी से जल्दी डिफेंस में करियर शुरू कर सकूं। सेना मेरे परिवार की रगों में है, और अब मेरी भी पहचान बनेगी।"

?️ श्रीती दक्ष: पिता के नक्शेकदम पर चलीं, अब एयरफोर्स की अफसर बनेंगी

श्रीती दक्ष, जिनके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं, NDA की पहली महिला ग्रेजुएट्स में शामिल हैं। उनका अनुभव:
“NDA आना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा निर्णय था। यहां रहकर मुझे समझ आया कि असली सैन्य अनुशासन और ट्रेनिंग क्या होती है। परेड के दौरान वही गर्व का पल था जो मेरे पिता ने भी कभी महसूस किया होगा।” nda first women batch graduates 2025 shreti

? नारी शक्ति का नया अध्याय : हर बेटी के लिए प्रेरणा

इन 17 महिला कैडेट्स की सफलता हर उस लड़की के लिए एक प्रेरणा है जो कभी वर्दी पहनने का सपना देखती है। अब यह सपना सिर्फ पुरुषों का नहीं रहा। यह जीत सिर्फ इन 17 लड़कियों की नहीं है, यह भारत की बेटियों, उनके माता-पिता, और पूरे समाज की जीत है जो बराबरी का सपना देखता है। Watch Now :- किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  Read More :-  सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी 

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता सत्ता से बाहर, 9 को होगा शपथग्रहण

पश्चिम बंगाल में गवर्नर आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है, जिससे ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नए चुनाव में BJP ने जीत हासिल की।

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

देश-विदेश

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

हावड़ा के शिवपुर में TMC और BJP के बीच झड़प के बाद बमबाजी हुई। पुलिस और RAF ने हालात को नियंत्रित किया, 5 लोग घायल हुए।