Mohan Yadav meets PM Modi: PM मोदी से मिले सीएम मोहन यादव

mohan-yadav-meets-pm-modi

Mohan Yadav meets PM Modi: PM मोदी से मिले सीएम मोहन यादव

mohan yadav meets pm modi pm मोदी से मिले सीएम मोहन यादव

सीहोर कृषि मेले और भोपाल मेट्रो उद्घाटन के लिए दिया न्योता

Mohan Yadav meets PM Modi: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, आगामी कृषि मेला और भोपाल मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। साथ ही सीएम ने उज्जैन, सीहोर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े अहम विकास योजनाओं की भी जानकारी साझा की।

Read More :- Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

PM को दिया न्योते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से मिलकर तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता का आमंत्रण दिया:
  • जल गंगा संवर्धन अभियान के 30 जून को होने वाले समापन कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता
  • भोपाल मेट्रो का उद्घाटन, जो अक्टूबर 2025 तक शुरू हो जाएगी
  • सीहोर कृषि मेला, जो 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा
  • X पर साझा की तस्वीरें, बोले- MP विकास की नई दिशा में
मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

 जनवरी 2026 में उज्जैन में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

सीएम ने उज्जैन के पास डोंगला में स्थापित ऑब्जर्वेटरी का ज़िक्र करते हुए बताया कि जनवरी 2026 में वहां वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण की भी मांग की।

नक्सलियों पर MP सरकार सख्त

सीएम ने बताया कि बीते 1.5 वर्षों में 10 से अधिक नक्सली मारे गए, जिन पर कुल ₹1.62 करोड़ का इनाम था। सरकार ने तय किया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पर पूरी तरह काबू पाया जाएगा।

वाराणसी में 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

सीएम डॉ. मोहन यादव आज वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा

क्षेत्रीय सुरक्षा और आंतरिक व्यवस्था राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय प्राकृतिक संसाधनों का साझा उपयोग स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों का विकास

Mohan Yadav meets PM Modi: सीएम ने बताया – जल्द ही 2 लाख पदों पर होंगी भर्तियाँ

राज्य सरकार ने 9 साल से लंबित पदोन्नति मामलों का निराकरण कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप करीब 2 लाख पदों पर नई भर्तियां की जाएंगी। इससे युवाओं को नए अवसर और प्रदेश को विकास की गति मिलेगी। Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।