Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

messi-fans-outrage-ticket-no-show-chair-vandalism

Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस तोड़ी कुर्सियां ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

Messi Fans Outrage: अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए। उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल और उरुग्वे के लुईस सुआरेज भी हैं। GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान सभी प्लेयर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां वे फैंस से मिले। लेकिन करीब 22 मिनट  में ही निकल गए। 

कार्यक्रम के मेन ऑर्गेनाइजर Satadru Dutta को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही फैंस को आश्वासन दिया गया है कि उनके टिकट के पैसों को रिफंड किया जाएगा।

फैंस हुए नाराज

मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस स्टेडियम में आए थे, लेकिम उनके जल्दी निकल जाने से नाराज होकर फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं, और स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। जिसके वीडियो भी सामने आए है। हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात करना पड़ा। [caption id="attachment_121948" align="alignnone" width="597"]फैंस ने तोड़ी कुर्सियां फैंस ने तोड़ी कुर्सियां[/caption]

नहीं दिखे मेसी तो तोड़ी कुर्सियां

मेसी रात करीब 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे। सुबह शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया और करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। जहां नेताओं, पूर्व फुटबॉलर्स, कोच और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। इससे स्टेडियम में मौजूद भीड़ को मेसी नजर नहीं आए। स्टेडियम में कई लोग 12 हजार टिकट लेकर आए थे। कुर्सी पर बैठे दर्शकों को मेसी को देखने का मौका ही नहीं मिल पाया। फैंस बुरी तरह से नाराज हुए और कुछ तो इतना भड़क गए कि सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान तक पहुंच गए। [caption id="attachment_121949" align="alignnone" width="604"]फैंस बुरी तरह से नाराज हुए फैंस बुरी तरह से नाराज हुए[/caption]

Messi Fans Outrage: 12 हजार का टिकट बर्बाद

फैंस ने अर्जेंटीना के स्टार को देखने के लिए 4,500 से 12,000 तक के टिकट खरीदे थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल CV आनंद बोस ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम की व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल से कई फुटबॉल फैंस ने उनसे शिकायत की कि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक नहीं देख सके जबकि टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा थीं।  बोस ने सवाल उठाया कि आम लोगों की भावनाओं की कीमत पर किसी व्यक्ति को पैसे कमाने की अनुमति क्यों दी गई। https://youtube.com/shorts/XtzuTacdXTs?feature=share

ममता ने मांगी माफी

वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लियोनल मेसी और सभी फैंस से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी मांगी है। ममता ने कहा कि कोलकाता में मेसी के इवेंट में मिसमैनेजमेंट देखकर झटका लगा, घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस घटनाके लिए वे माफी मांगती हैं। Read More: Lionel Messi India Visit: 14 साल बाद लियोनल मेसी ने भारत की जमी पर रखा कदम, फैंस की लगी कतlरें..

PM और सचिन से करेंगे मुलाकात

Messi Fans Outrage: Messi यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में 'GOAT इंडिया' टूर पर हैं। मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल हैं। वे मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलेंगे, और 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा। https://youtube.com/shorts/hqLaiVlJvV0?si=QNz3h_J_tDhIRrBt

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।