ममता ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, BJP पर लगाए आरोप

mamata-banerjee-bhowanipore-nomination-bjp-allegations

ममता ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, BJP पर लगाए आरोप

ममता ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन bjp पर लगाए आरोप

Mamata Banerjee Bhowanipore: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। इस बार भी भवानीपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि इस सीट से ममता दीदी के सामने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। शुभेंदु पहले ही 2 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

[caption id="attachment_145773" align="alignnone" width="1325"]ममता ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन ममता ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन[/caption]

ममता ने भरा नामांकन

मुख्यमंत्री ममता अपने कालीघाट स्थित आवास से पैदल मार्च करते हुए कुछ दूरी पर स्थित गोपालनगर में सरकारी सर्वे बिल्डिंग में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद, मंत्रियों और विधायकों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में ममता ने BJP पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (BJP) बंगाल को निशाना बनाया है, हम दिल्ली को टारगेट करेंगे, संभाल लेना।

‘धर्म और कर्म भवानीपुर’

भवानीपुर में दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। ममता बनर्जी ने अपनी जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि भवानीपुर में मैं 365 दिन रहती हूं। मेरा धर्म और कर्म भवानीपुर है। आज मैने अपना नामांकन भर दिया, मै चाहती हूं प्रदेश की जनता सभी तृणमूल प्रत्याशी को वोट दे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद बंगाल में सरकार फिर से तृणमूल कांग्रेस ही गठित करेगी। 

[caption id="attachment_145774" align="alignnone" width="1304"]ममता दीदी के सामने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। ममता दीदी के सामने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं।[/caption]

Mamata Banerjee Bhowanipore: BJP पर आरोप

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का भी उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव से ठीक पहले इसके नाम पर मनमानी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के इशारे पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाकर लोगों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। ममता बनर्जी ने साथ ही दावा किया कि मेरे सुप्रीम कोर्ट जाने की वजह से कई लोगों के नाम मतदाता सूची में वापस आए।

संबंधित सामग्री

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

लाइफ स्टाइल

four Healthy Breakfast: सुबह करें ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट…

Discover 8 nutritious dishes ideal for office, school, or travel tiffins that keep you energized throughout the day.

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

खेल

CSK Vs MI IPL 2026: आज मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला, माही की हो सकती है वापसी...

IPL 2026 sees a thrilling face-off between Chennai Super Kings and Mumbai Indians at Wankhede Stadium. Dhoni and Rohit Sharma might return.

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.