जयशंकर-सादिक की मुलाकात: ढाका में हाथ मिलाना बना कूटनीतिक संकेत

jaishankar-pakistan-speaker-handshake-dhaka

जयशंकर-सादिक की मुलाकात: ढाका में हाथ मिलाना बना कूटनीतिक संकेत

जयशंकर-सादिक की मुलाकात ढाका में हाथ मिलाना बना कूटनीतिक संकेत

जयशंकर–अयाज सादिक हैंडशेक: ढाका में एक अंतिम संस्कार लेकिन कैमरों में कैद हुआ एक ऐसा पल जिसने दक्षिण एशिया की कूटनीति पर सबका ध्यान खींच लिया. भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक दोनों जब आमने-सामने आए तो सिर्फ मुलाकात नहीं हुई हाथ भी मिला यही वजह है कि यह दृश्य साधारण नहीं माना जा रहा ।

जयशंकर–अयाज सादिक हैंडशेक: खालिदा जिया के जनाजे में आमना-सामना

डॉ. जयशंकर और अयाज सादिक दोनों ही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई और हाथ मिलाते हुए उनकी तस्वीर सामने आई इस तस्वीर को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई । Also Read-साल के आखिरी दिन भारत में ठंड का कहर: कश्मीर में बर्फबारी, दिल्ली में फ्लाइट्स प्रभावित

जयशंकर–अयाज सादिक हैंडशेक: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली ऐसी तस्वीर

भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के किसी बड़े नेता ने सार्वजनिक रूप से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि हाथ भी मिलाया. इसी वजह से कूटनीतिक हलकों में इस मुलाकात को संकेतात्मक और संवेदनशील माना जा रहा है। भले ही बातचीत की कोई आधिकारिक जानकारी सामने न आई हो लेकिन यह दृश्य अपने आप में काफी कुछ कहता है । Also Read-मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

क्रिकेट मैदान से कूटनीति तक का फर्क

इस मुलाकात की तुलना हाल के एशिया कप क्रिकेट विवाद से भी की जा रही है ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिस पर काफी बहस हुई थी । इतना ही नहीं, सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. मोहसिन नकवी न सिर्फ PCB के चेयरमैन हैं, बल्कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं ।ऐसे माहौल में जयशंकर और सादिक का हाथ मिलाना अपने आप में अलग संदेश देता है।

खालिदा जिया को अंतिम विदाई: जनसैलाब उमड़ा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को शाम करीब 5 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उन्हें संसद परिसर स्थित जिया उद्यान में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया। उनके जनाजे में शामिल होने के लिए देशभर से करीब 10 लाख लोग पहुंचे, जिससे ढाका में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ढाका में खालिदा जिया के बेटे से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शोक पत्र भी सौंपा इसे भारत-बांग्लादेश संबंधों में संवेदनशीलता और सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है ।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”