इजराइल पर बड़ा आरोप: फिलिस्तीनियों को आटे में नशीली गोलियां दी जा रही!

israel-accused-of-drugging-palestinians-oxycontin-in-flour-bags-2025

इजराइल पर बड़ा आरोप: फिलिस्तीनियों को आटे में नशीली गोलियां दी जा रही!

इजराइल पर बड़ा आरोप फिलिस्तीनियों को आटे में नशीली गोलियां दी जा रही

israel flour bags 2025: फिलिस्तीनी लोगों को आटे में नशीली गोलियां देकर बर्बाद करने की साजिश!

israel flour bags 2025: फिलिस्तीन ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गाजा पट्टी में जो आटा फिलिस्तीनी लोगों को दिया गया, उसमें जानबूझकर नशीली दवाओं की गोलियां मिलाई गई हैं। इस मामले में गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस (GMO) ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (GHF), जिसे इजराइली सेना चलाती है और अमेरिका का समर्थन प्राप्त है, ने आटे की बोरियों में ऑक्सीकोडोन नामक नशीली गोलियां छिपाकर फिलिस्तीनियों को दी हैं।

आटे की बोरियों से मिली नशीली गोलियां

GMO ने बताया कि चार अलग-अलग जगहों पर आटे की बोरियों से ऑक्सीकोडोन गोलियां मिली हैं। यह एक तरह की नशीली दवा है जो व्यक्ति को नशे की लत में डाल सकती है। फिलिस्तीन की ओर से आरोप लगाया गया है कि यह जानबूझकर किया गया एक साजिश है ताकि फिलिस्तीनी जनता को कमजोर और नियंत्रित किया जा सके। GMO ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और वार क्राइम करार दिया है।  israel accused of drugging palestinians oxycontin in flour bags 2025 हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुई आटे की बोरियों से मिली नशीली गोलियों की तस्वीर की पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

निहत्थे फिलिस्तीनियों पर गोलीबारी का आरोप

सिर्फ नशीली गोलियों तक ही मामला सीमित नहीं रहा। इजराइली सेना पर यह भी आरोप है कि उसने दक्षिणी गाजा में GHF के राहत केंद्रों पर इंतजार कर रहे 10 निहत्थे फिलिस्तीनी नागरिकों को गोली मार दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक महीने में राहत केंद्रों पर 550 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। ‘हारेत्ज’(इजराइली अखबार) ने कुछ अनाम सैनिकों के हवाले से बताया कि सैनिकों को निहत्थे लोगों पर गोली चलाने के लिए आधिकारिक आदेश दिए गए थे। एक सैनिक ने कहा, “हमने टैंकों, मशीनगनों और ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। हर दिन एक से पांच लोग मारे जाते हैं।”

इजराइली सेना ने आरोपों को किया खारिज

इजराइली सेना ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि वे इन दावों की जांच कर रहे हैं। सेना का कहना है कि उन्होंने अपने सैनिकों को निर्देश दिया है कि निहत्थे नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए।
 israel accused of drugging palestinians oxycontin in flour bags 2025 इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि वे मानवीय सहायता को आतंकवादी समूह हमास तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

गाजा में बढ़ता मानवीय संकट

इजराइली रक्षा मंत्रालय ने एक सप्ताह पहले बताया था कि गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के तहत 350 ट्रक भेजे गए हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद के रूप में आटा और खाद्य सामग्री शामिल हैं। यह सामग्री केरेम शालोम क्रॉसिंग के रास्ते भेजी गई है। गाजा में पिछले कई महीनों से खाद्य एवं चिकित्सा सामग्री की कमी के कारण भुखमरी का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मार्च से यहां अनाज की आपूर्ति रुकी हुई थी और स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल इस बात का पूरा ध्यान रखेगा कि मदद सही लोगों तक पहुंचे, और हमास जैसे आतंकवादी समूहों को इसका फायदा न हो। Watch Now :- रायपुर सूटकेस मर्डर केस | दोस्त बना हैवान, प्रॉपर्टी के लालच में की प्लानिंग ? | पूरी कहानी जानिए Read More :- ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: इजराइल 60‑दिन के गाजा सीजफायर के लिए तैयार

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।