india weather news: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, MP के 17 शहर 10° से नीचे, राजस्थान का सीकर 1°C पर

india-winter-update-mp-rajasthan-himachal-weather-news

india weather news: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, MP के 17 शहर 10° से नीचे, राजस्थान का सीकर 1°C पर

india weather news उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड mp के 17 शहर 10° से नीचे राजस्थान का सीकर 1°c पर

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी अलर्ट

india weather news: उत्तर भारत में ठंड ने इस हफ्ते जोर पकड़ लिया है। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी राज्यों का पारा तेजी से गिरा दिया है। मध्य प्रदेश के 17 शहरों में तापमान 10°C से नीचे पहुँच चुका है, जबकि राजस्थान का सीकर 1°C पर जम गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश: आधी रात से ठंड चरम पर

india weather news: मध्य प्रदेश में इस बार दिसंबर की शुरुआत ही कड़ाके की ठंड लेकर आई है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा पारा 6.6°C, ग्वालियर और चंबल संभाग में लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा है मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 और 8 दिसंबर को सर्दी और बढ़ेगी, खासकर ग्वालियर, सागर और चंबल में।

राजस्थान: सीकर 1°C पर, ओस की बूंदें बर्फ बनीं

राजस्थान की रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। गुरुवार रात सीकर में पारा 1°C पर पहुंच गया, जिससे खेतों में ओस की बूंदें जम गईं। सीकर, चूरू, जयपुर में रिकॉर्ड गिरावट, शेखावटी क्षेत्र में पाला पड़ने जैसी स्थिति है सुबह धुंध से विजिबिलिटी घट रही है राजस्थान अब ‘कोल्ड वेव ज़ोन’ में प्रवेश कर चुका है।

हिमाचल-उत्तराखंड: आज बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के लिए Rain + Snowfall Alert जारी किया है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में तापमान -9.8°C दर्ज हुआ। शिमला और मनाली में ठंड बढ़ी है ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ की परत औऱ कई जगह कोहरा और कोल्ड वेव जारी है। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना है।

india weather news: जम्मू-कश्मीर: नदियां और झरने जमने लगे

कश्मीर घाटी में ठंड एक बार फिर चरम पर है। श्रीनगर में पारा –4°C, पुलवामा में –5.6°C, काजीगुंड में –3.6°C और कुपवाड़ा में –3.2°C दर्ज किया गया। कई जगह पानी जमने लगा है और घाटी में सुबह–शाम बर्फीली धुंध छाई रहती है।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।