बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, अल्पसंख्यक हिंसा पर जताई गहरी चिंता

india-condemns-killing-of-hindu-youth-in-bangladesh

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, अल्पसंख्यक हिंसा पर जताई गहरी चिंता

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया अल्पसंख्यक हिंसा पर जताई गहरी चिंता

नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय( india condemns on hindu youth ) ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की 2,900 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। Read More:-Janhvi Kapoor on Bangladesh Violence बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार पर जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया!

विदेश मंत्रालय का बयान

साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा
 हम मयमनसिंह में हाल ही में एक हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। हमें उम्मीद है कि इस अपराध के दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा और शत्रुता पर गंभीर चिंता जताई है।

‘इन्हें राजनीतिक हिंसा कहकर नहीं टाला जा सकता’

रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन घटनाओं को केवल मीडिया की अतिशयोक्ति या सामान्य राजनीतिक हिंसा बताकर खारिज नहीं किया जा सकता उन्होंने दोहराया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है. साथ ही भारत ने बांग्लादेश में फैलाए जा रहे कथित भारत-विरोधी दुष्प्रचार को भी खारिज किया ।

मयमनसिंह की घटना पर क्या कहा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मयमनसिंह में एक युवा मजदूर पर भीड़ द्वारा हमला किया गया था जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। इस मामले में बांग्लादेशी प्रशासन ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। भारत ने इस घटना को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है ।
भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर भी सरकार का रुख स्पष्ट
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रणधीर जायसवाल ने फरार कारोबारी विजय माल्या और पूर्व IPL प्रमुख ललित मोदी का भी उल्लेख किया उन्होंने कहा कि भारत सभी आर्थिक अपराधियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न देशों के साथ बातचीत जारी है. यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद आया. जिसमें दोनों विदेश में एक निजी कार्यक्रम में नजर आए थे।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।