इमरान खान की बहन ने जेल में मुलाकात की: मेंटल टॉर्चर का आरोप

imran-khan-sister-meets-mental-torture-claims-pakistan-crisis

इमरान खान की बहन ने जेल में मुलाकात की: मेंटल टॉर्चर का आरोप

इमरान खान की बहन ने जेल में मुलाकात की मेंटल टॉर्चर का आरोप

 उज्मा खान का दावा: इमरान ठीक हैं, लेकिन दबाव में

जेल से बाहर निकलकर उज्मा खान ने बताया कि उनकी इमरान खान से करीब 20 मिनट बात हुई। उन्होंने कहा कि इमरान शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन बेहद तनाव में लग रहे थे। उज्मा का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और इसके पीछे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भूमिका है। उनकी बाहरी दुनिया से कोई सीधी पहुंच नहीं है, उन्होंने बताया कि वे आगे की जानकारी अपनी बहनों अलीमा खान और नौरीन खान से चर्चा के बाद साझा करेंगी।

Imran Khan Sister Claims Mental Torture | Pakistan Tension

27 दिन बाद हुआ परिवार का संपर्क

इमरान खान से परिवार की पिछली मुलाकात 5 नवंबर को हुई थी, इसके बाद कई हफ्तों तक परिवार के सदस्यों और समर्थकों को मुलाकात की इजाज़त नहीं मिली। इसी वजह से पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर इमरान की मौत की अफवाहें तेजी से फैल गईं। आज जब मुलाकात की पुष्टि हुई तो रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई। कई इलाकों में प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही थी।

इलाके में सख्त पाबंदियां, रावलपिंडी में धारा 144 लागू

पंजाब सरकार ने 1 से 3 दिसंबर तक रावलपिंडी में किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस या धरने पर रोक लगा दी है। डिप्टी कमिश्नर हसन वकार के आदेश के अनुसार, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी है हथियार, लाठी, गुलेल, पेट्रोल बम, विस्फोटक सामग्री पर रोक और नफरत भरे भाषण और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की मनाही है जिला खुफिया समिति की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संगठनों द्वारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की आशंका के चलते ये कदम उठाया गया है।

Pakistan Imran Khan gets bail in another Toshakhana case

PTI का आरोप;कोर्ट आदेश लागू नहीं हो रहा

PTI नेता असद कायसर का कहना है कि अदालत के आदेश के बावजूद जेल प्रशासन मुलाकात की अनुमति नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन करेंगे और फिर अडियाला जेल के बाहर धरना देंगे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री पिछले हफ्ते आठवीं बार इमरान से मुलाकात न मिलने पर जेल के बाहर धरना दे चुके हैं। PTI का आरोप है कि परिवार के सदस्यों को लगातार कई सप्ताह से मिलने नहीं दिया जा रहा।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।