अमेरिका के बिना घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी, G20 समिट में खाली कुर्सी को अगली अध्यक्षता

g20-summit-unanimous-declaration-without-us-empty-chair-next-presidency

अमेरिका के बिना घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी, G20 समिट में खाली कुर्सी को अगली अध्यक्षता

अमेरिका के बिना घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मिली मंजूरी g20 समिट में खाली कुर्सी को अगली अध्यक्षता

G20 Summit US Boycott Declaration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बायकॉट के बावजूद भी G20 शिखर सम्मेलन में साउथ अफ्रीका द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों के लिए अंतिम बयान पर सहमत होना बेहद महत्वपूर्ण था, भले ही अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ। वहीं, ट्रम्प ने आखिरी सेशन में 2026 की मेजबानी लेने के लिए एक अमेरिकी अधिकारी को भेजने की भी बात कही।

अमेरिका को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को नकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्षता ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को नकार दिया। अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा G20 की अगली अध्यक्षता 'खाली कुर्सी' को सौंपेंगे। [caption id="attachment_118598" align="alignnone" width="539"]G20 समिट G20 समिट[/caption]

G20 Summit US Boycott Declaration: समिट में टूटी परंपराएं

इस बार के G20 समिट बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें 2 परंपराएं टूटी है। पहली परंपरा मेजबानी सौंपने की। यहां एक लाइव सेरेमनी होती है, जिसमें दोनों देशों के नेता आमने-सामने होते हैं। इस बार अमेरिका की तरफ से ट्रम्प शामिल नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी की वजह से SA के राष्ट्रपति ने खाली कुर्सी को मेजबानी सौंपने का ऐलान किया। दूसरी परंपरा घोषणापत्र से जुड़ी है। G20 समिट के लास्ट में सभी देश मिलकर एकमत से संयुक्त घोषणापत्र जारी करते हैं। यानी दो दिन की बैठकें, चर्चाएं, ड्राफ्टिंग सब पूरा होता है। इसके बाद अंतिम सत्र में घोषणापत्र जारी किया जाता है। लेकिन इस बार घोषणापत्र पहले ही दिन सर्वसम्मति से पास हो गया।

मोदी-मेलोनी की मुलाकात, ट्रंप-पुतिन और शी जिनपिंग नहीं हुए शामिल

SA G20 Summit Modi: दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में दुनिया की बड़ी शक्तियों के नेता पहुंच चुके हैं, और इस बार अमेरिका की गैरमौजूदगी में पहली बार नेताओं ने घोषणा पत्र पर मुहर लगाई।
मोदी और मेलोनी की मुलाकात 
मोदी और मेलोनी की मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस समिट में हिस्सा नहीं लिया। यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

मध्य प्रदेश

MP Cruise Accident: अब तक 9 शव मिले, 15 से ज्यादा लापता, आर्मी ने संभाला रेस्क्यू

जबलपुर के बरगी डैम में तेज आंधी के दौरान पर्यटन विभाग का क्रूज डूब गया। 9 शव मिले, 22 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।