ट्रम्प के बेटे का आरोपः ममदानी भारतीयों से नफरत करते हैं, अमेजन को कुत्तों की तरह भगा दिया

eric-trump-attacks-zohra-mamdani-amazon-controversy

ट्रम्प के बेटे का आरोपः ममदानी भारतीयों से नफरत करते हैं, अमेजन को कुत्तों की तरह भगा दिया

ट्रम्प के बेटे का आरोपः ममदानी भारतीयों से नफरत करते हैं अमेजन को कुत्तों की तरह भगा दिया

eric trump mamdani amazon controversy: न्यूयॉर्क की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत के बाद माहौल शांत होने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रम्प परिवार के बयान ने शहर की राजनीतिक हवा को और तफ़्तीश भरा बना दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे एरिक ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में ममदानी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से नफरत करते हैं।  eric-trump-attacks-zohra-mamdani-amazon-controversy 

eric trump mamdani amazon controversy: एरिक ट्रम्प के बयान से बढ़ी गर्मी

एरिक ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि ममदानी के मेयर बनने से न्यूयॉर्क का पतन तय है। उनके मुताबिक यह शहर कभी दुनिया का सबसे महान शहर था, लेकिन गलत राजनीति ने इसे कमजोर करना शुरू कर दिया है। ममदानी के नेतृत्व में हालात और बदतर होंगे। एरिक के इस बयान ने न सिर्फ न्यूयॉर्क के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ाई है, बल्कि भारतीय मूल के निवासियों के बीच भी नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

अमेजन विवाद को फिर से खींच लाया एरिक

इंटरव्यू के दौरान एरिक ने पुराने अमेजन हेडक्वार्टर विवाद को भी उठाया। उन्होंने कहा अमेजन न्यूयॉर्क में लाखों नौकरियां ला सकता था। टैक्स रेवेन्यू बढ़ता, शहर फलता-फूलता। लेकिन ममदानी ने अमेजन को कुत्तों की तरह भगा दिया। यह वही विवाद है जिसमें अमेजन ने अपना HQ2 न्यूयॉर्क के क्वींस में बनाने का प्लान रद्द कर दिया था। उस समय कई स्थानीय नेताओं ने प्रोजेक्ट का विरोध किया था, जिसमें ममदानी का नाम भी बार-बार लिया गया।

ममदानी को पहले भी ‘पागल’ कह चुके हैं एरिक

यह पहला मौका नहीं है जब एरिक ट्रम्प ने ममदानी पर हमला बोला हो। इससे पहले भी उन्होंने बयान दिया था जिस शहर पर पागल ममदानी का शासन होगा, उसका नतीजा हमेशा खराब ही होगा। राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि ट्रम्प परिवार न्यूयॉर्क की डेमोक्रेटिक राजनीति पर लगातार निशाना साधकर अपने समर्थकों को उत्साहित रखने की कोशिश करता रहा है। वहीं, ममदानी को प्रगतिशील नीतियों के चेहरे के तौर पर देखा जाता है, इसलिए उनका चुनाव ट्रम्प कैंप के लिए असहज था।

eric trump mamdani amazon controversy : आगे क्या?

न्यूयॉर्क में ममदानी का कार्यकाल अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन विपक्ष ने शुरू से ही उन्हें कठघरे में खड़ा करने की रणनीति बना ली है। एरिक के बयान से साफ है कि आने वाले महीनों में शहर की राजनीति और तीखी होने वाली है। ममदानी की ओर से फिलहाल एरिक के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

संबंधित सामग्री

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्य प्रदेश

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का फील्ड वर्क 1 मई से शुरू हो गया। 1.70 लाख अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से डेटा जुटाएंगे।

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट,  PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

मनोरंजन

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से  होगा मुकाबला

खेल

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals to clash with Delhi Capitals. Vaibhav Suryavanshi shines with a stunning strike rate and could hit his 100th six.


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।