असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी,CM रंगास्वामी ने डाला वोट

elections-in-3-states

असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी,CM रंगास्वामी ने डाला वोट

असम केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारीcm रंगास्वामी ने डाला वोट

Elections in 3 states: देश के 3 राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग जारी है।अभी कुल 296 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक असम में 19.87%, केरलम में 19.23% और पुडुचेरी में 17.41% मतदान हुआ।

[caption id="attachment_145992" align="alignnone" width="1187"]असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी असम, केरलम और पुडुचेरी में वोटिंग जारी[/caption]

Elections in 3 states:  CM रंगास्वामी वोट डाला

पुडुचेरी के CM रंगास्वामी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक बाइक से पहुंचे। यहां आने से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी सुबह ही मतदान किया। और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा की है।

Elections in 3 states: सरकार बनाने का दांव खेल रही

बता दें कि केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम हैट्रिक के लिए चुनाव लड़ रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दांव खेल रही है। और पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगासामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं।

10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे

असम में 126 सीट पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। और केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 20 पार्टियां के 294 कैंडिडेट अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 3 राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे।

असम, केरलम, पुडुचेरी चुनाव से जुड़े अपडेट्स

केरलम तिरुवनंतपुरम में एक्टर मोहनलाल ने वोट किया।

केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने कन्नूर में आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में वोट डाला। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने त्रिशूर में मतदान किया।

असम के बरपेटा में सुबह से तेज बारिश के कारण वोटिंग में परेशानी आई। पुडुचेरी में रोबोट ने पोलिंग बूथ पर आने वाले वोटर्स का स्वागत किया।

संबंधित सामग्री

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।