श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत आया साइक्लोन दितवाह, 3 की मौत, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

cyclone-ditvah-hits-india-after-sri-lanka-ndrf-sdrf-teams-deployed

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत आया साइक्लोन दितवाह, 3 की मौत, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत आया साइक्लोन दितवाह 3 की मौत ndrf और sdrf की टीमें तैनात

Cyclone Ditvah India: श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह भारत की और बढ़ रहा है। आज साइक्लोन तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा। मौसम विभाग ने  कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चेन्न्ई में साइक्लोन के आने से पहले क्रेन की मदद से नावों को किनारे रखा जा रहा है। रामेश्वरम में तेज हवाओं, बारिश के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

3 लोगों की मौत

तमिलनाडु के मंत्री KKSSR रामचंद्रन ने कहा, 'कल शाम से 3 लोगों की मौत हो गई है। 149 जानवरों के मरने की खबर है। भारी बारिश की वजह से 234 झोपड़ियों को नुकसान हुआ है, और लगभग 56,000 हेक्टेयर खेती की जमीन में पानी भर गया है।

NDRF और SDRF समेत 28 टीमें तैनात

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में राहत-बचाव के लिए NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश के कारण 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं। [caption id="attachment_119633" align="alignnone" width="569"]NDRF की टीम रवाना NDRF की टीम रवाना[/caption]

Cyclone Ditvah India: सिग्नल नंबर 5 (D-V) जारी 

IMD ने साइक्लोन दितवाह को देखते हुए खतरे का सिग्नल नंबर 5 (D-V) जारी किया। सिग्नल 5 का मतलब होता है कि हल्का या मध्यम स्पीड वाला चक्रवाती तूफान तट को पार करेगा, इसलिए लोग पोर्ट से दूर चले जाएं। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है।  [caption id="attachment_119635" align="alignnone" width="579"]कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट[/caption]

150 से ज्यादा लोगों की मौत

Cyclone Ditvah India: बता दे कि, श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 100 से ज्यादा लोग लापता हैं। चेन्नई की फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण कोलंबो एयरपोर्ट पर करीब 300 भारतीय यात्री पिछले तीन दिन से फंसे हैं। Read More:  Cyclone Dana: ओडिशा की 300 उड़ानें और 552 ट्रेनें रद्द

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।