Cricketer Smriti Video Viral: स्मृति ने वीडियो जारी कर पलाश के साथ शादी की कंफर्म, PM ने दी बधाई!

cricketer-smriti-video-viral-wedding-confirm

Cricketer Smriti Video Viral: स्मृति ने वीडियो जारी कर पलाश के साथ शादी की कंफर्म, PM ने दी बधाई!

cricketer smriti video viral स्मृति ने वीडियो जारी कर पलाश के साथ शादी की कंफर्म pm ने दी बधाई

Cricketer Smriti Video Viral: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की सगाई और शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया में काफी दिन से हो रही हैं, लेकिन स्मृति और उनके मंगेतर म्यूजिक कंपोजर- फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था, लेकिन बीते दिन स्मृति ने एक फनी वीडियो जारी कर अपने सगाई होने की बात कंफर्म कर दी है। साथ ही कपल को PM मोदी ने भी पत्र लिखकर बधाई दी है। Read More: ENG vs AUS Ashes Series 2025: पर्थ स्टेडियम में 5 सीरीज का पहला मैच शुरु, बैटिंग कर रही इंग्लिश टीम!

Smriti ने दोस्तों के साथ जारी किया फनी वीडियो

स्मृति की बेस्टफ्रैंड जेमिमा रोड्रिगेज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मृति मंधाना, अरुंधती, राधा, श्रेयांका के साथ Collab करते हुए वीडियो शेयर की, वीडियो की शुरुआत में जेमिमा स्मृति के साथ आती है, उस वीडियो में ' samjho ho hi gaya' गाना चल रहा होता है, जिसमें जेमि एक्शन करते हुए गाने के लिरिक्श को मैच करते हुए कहती है, भाई बहुत खुश लग रहा है क्या हो गया, इसके बाद एक- एक करके 5 खिलाड़ी आती है, सब डांस करते है।

Engagement की दिखाई अंगूठी

स्मृति ने अपनी एंगेजमेंट रिंग शो करते हुए गाने के लिरिक्स को मैच किया और कहा कार्ड छपवा ले, शूट सिलवा ले, फिर सब समझो हो हि गया गाने पर डांस करते है और स्मृति अपने हाथ की रिंग शो करती है। उनके इंगेजमेंट रिंग दिखाने से सगाई की बात कंफर्म हो गई, इसका मतलब जल्द ही शादी के बंधन में पलाश मुच्छल के साथ बंधेगी। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के संगाली गांव होगी।

हरमन ने की थी स्मृति की शादी की पुष्टि

कुछ दिन पहले हरमनप्रीत कौर ने एक एजेंसी ने इंटरव्यू के दौरान पूछा था कि स्मृति की तो शादी होने वाली है, तब उन्होंने कहा था हां उसकी शादी होने वाली है। लगभग एक महिने पहले स्मृति के लांग टाइम बॉयफ्रैंड ने भी स्मृति के साथ जल्द शादी करने की बात कही थी।

PM मोदी ने पत्र लिखकर दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को पोएटिक अंदाज में मैसेज लिखा कर बधाई दी। उन्होंने पत्र में लिखा कि - 'जैसे ही दोनों एक साथ एक नई और खूबसूरत जिंदगी की शुरुआत कर रहें हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की नजाकत और पलाश की मधुर संगीत की धुन का मेल एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है।'

कुछ दिनों पहले शादी का कार्ड हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर एक कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्मृति और उनके बॉयफ्रैंड पलाश मुच्छाल का नाम भी लिखा है, लोग दावा कर रहें हैं कि ये उनके शादी का कार्ड है। उसमें शादी की डेट भी लिखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, शादी का स्थान नगर सांगली महाराष्ट्र बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्रीयन स्टाइल में शादी होगी। इस शादी में क्रिकेटर्स, कई सेलिब्रिटीज, सिंगर शामिल हो सकते हैं।  

संबंधित सामग्री

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्य प्रदेश

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का फील्ड वर्क 1 मई से शुरू हो गया। 1.70 लाख अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से डेटा जुटाएंगे।

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट,  PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

मनोरंजन

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से  होगा मुकाबला

खेल

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals to clash with Delhi Capitals. Vaibhav Suryavanshi shines with a stunning strike rate and could hit his 100th six.


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।