ट्रिपल इंजन सरकार से जनता तक पहुंचेगा हर योजना का लाभ- सीएम पुष्कर सिंह धामी

cm-pushkar-singh-dhami-news

ट्रिपल इंजन सरकार से जनता तक पहुंचेगा हर योजना का लाभ- सीएम पुष्कर सिंह धामी

By:

Ranu

ट्रिपल इंजन सरकार से जनता तक पहुंचेगा हर योजना का लाभ- सीएम पुष्कर सिंह धामी

CM Pushkar Singh Dhami News : जनता की सेवा ही प्राथमिक लक्ष्य- सीएम धामी

CM Pushkar Singh Dhami News  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता में बने रहना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ‘शहर से संवाद’ कार्यक्रम में सीएम ने मेयर और नगर पालिका अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने पद को सेवा का माध्यम मानें और जनकल्याण को प्राथमिकता दें।

निकायों को बनाया जाए सेवा केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय कार्यालयों को केवल प्रशासकीय इकाइयों तक सीमित न रखें, बल्कि इन्हें जनता के लिए सेवा केंद्र बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भ्रष्टाचार की संभावना वाले कार्यों पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और यह संदेश स्पष्ट रूप से जाए कि किसी भी स्तर पर भ्रष्ट आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए तीन नए वेब पोर्टल लांच किए। साथ ही उन्होंने नगर निकायों के डिजिटलीकरण, रजत जयंती पार्कों की स्थापना, वेंडिंग जोन निर्माण, और टाइड फंड को अनटाइड करने की दिशा में प्रयास करने की घोषणा की। प्रत्येक नगर निगम में 10, नगर पालिका में 5 और नगर पंचायत में 3 हाईटेक हेयर सैलून और पार्लर खोलने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।

कचरा प्रबंधन और ट्रैफिक पर सख्त कदम जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों की आत्मा होते हैं नगर निकाय, और इनका दायित्व केवल सुविधाएं देना नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान खोजना भी है। कचरा प्रबंधन, जल निकासी और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को लेकर स्थानीय निकायों को प्रभावी प्रयास करने की आवश्यकता है।

ट्रिपल इंजन सरकार से मिलेगी रफ्तार

सीएम धामी ने ट्रिपल इंजन केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि समन्वय से काम करने पर योजनाएं तेजी से धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने कहा कि अगर हर स्तर पर सकारात्मक सहयोग मिले, तो शहरी विकास की रफ्तार दोगुनी हो सकती है।

संवाद में शामिल हुए प्रमुख प्रतिनिधि

मुख्य सेवक सदन में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सभी नगर निगम और पालिका अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान शहरी विकास सचिव नितेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल, और देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अनेक प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहरी निकायों के सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।

Read More :-  ? 1 जून से खुलेगी फूलों की घाटी: बर्फ हटाई जा रही, रास्ते तैयार

Watch Now:-  घुटनों पर बैठ, अल्बानिया के पीएम

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।