ताइवान पर बढ़ता खतरा: चीन-जापान तनातनी से एशिया में तनाव

china-japan-tensions-over-taiwan-latest-news

ताइवान पर बढ़ता खतरा: चीन-जापान तनातनी से एशिया में तनाव

ताइवान पर बढ़ता खतरा चीन-जापान तनातनी से एशिया में तनाव

 china japan tensions latest news: एशिया में भू-राजनीतिक हलचल इन दिनों चरम पर है। ताइवान को लेकर चीन और जापान के बीच इतनी तेज़ तकरार शायद सालों बाद देखने को मिली है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि एक बयान ने दोनों देशों के रिश्तों को झकझोरकर रख दिया।

 china-japan-tensions-over-taiwan-latest-news 

china japan tensions latest news: जापानी PM का बयान और चीन की कड़ी प्रतिक्रिया

जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने संसद में अपने पहले संबोधन में ऐसा बयान दिया जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो जापान चुप नहीं बैठेगा और ज़रूरत पड़ी तो अपनी सेना ताइवान की मदद के लिए भेजेगा। उनकी यह बात बीजिंग को आगबबूला करने के लिए काफी थी। चीन ने इसे “उकसाने वाला” और “बेहद गैर-जिम्मेदार” बताकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

चीनी अधिकारी की धमकी से मामला और गर्माया

जैसे तनाव कम होने का कोई संकेत दिखता, उसी दौरान ओसाका में चीन के काउंसल जनरल शुए जियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

जो कोई इस मामले में दखल देगा, उसकी गर्दन काट दी जाएगी।

यह बयान मानो आग में तेल डालने जैसा था। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को तलब किया और आधिकारिक विरोध जताया। चीन ने अपने नागरिकों को जापान की यात्रा से बचने की सलाह भी जारी कर दी।

सेनकाकू आइलैंड पर नए तनाव के संकेत

तनाव का असर जमीन और समुद्र दोनों पर दिखा। शनिवार को चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज जापान के नियंत्रण वाले सेनकाकू द्वीपों के पास देखे गए। जापानी गार्ड तुरंत सक्रिय हुए और जहाजों को वहां से हटाया। अमेरिका ने तुरंत साफ संदेश दिया कि जापान-अमेरिका सुरक्षा समझौते के तहत अगर सेनकाकू पर कोई हमला होता है, तो वह जापान की रक्षा करेगा।

चीन-जापान के बीच उड़ानों पर भी पड़ा असर

तनाव के बढ़ते साए में दोनों देशों के लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। चीन की यात्रा चेतावनी के बाद चीन से जापान की 5 लाख से ज्यादा फ्लाइट टिकटें रद्द हो चुकी हैं। एयरलाइंस की मानें तो इतने बड़े पैमाने पर रद्दीकरण 2020 में महामारी के बाद पहली बार देखने को मिला है। सबसे ज्यादा प्रभावित रूट शंघाई-टोक्यो और शंघाई-ओसाका रहे। एयरलाइंस का अनुमान है कि इस रद्दीकरण की वजह से अरबों युआन वापस करने पड़ेंगे।

ताइवान क्यों है इतना अहम?

ताइवान जापान से सिर्फ 110 किलोमीटर दूर है। इसके आसपास का समुद्री इलाका जापान की अर्थव्यवस्था और व्यापार के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यही वजह है कि जापान ताइवान पर चीन की बढ़ती आक्रामकता को अपनी सुरक्षा के लिए सीधा खतरा मानता है। साथ ही, जापान में दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा मौजूद है। ऐसे में ताइवान मुद्दा सिर्फ एक पड़ोसी की चिंता नहीं, बल्कि वैश्विक रणनीति का हिस्सा बन चुका है।

Read More:- cambridge dictionary word 2025: कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘पैरासोशल’ को 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना

संबंधित सामग्री

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्य प्रदेश

MP में जनगणना-2027 का बड़ा अभियान शुरू, आज से घर-घर पहुंचेंगे 1.70 लाख कर्मचारी

मध्यप्रदेश में जनगणना-2027 का फील्ड वर्क 1 मई से शुरू हो गया। 1.70 लाख अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर डिजिटल माध्यम से डेटा जुटाएंगे।

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट,  PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

मनोरंजन

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से  होगा मुकाबला

खेल

RR vs DC IPL 2026: बापू की सेना का राजस्थान के रॉयल्स से होगा मुकाबला

In IPL 2026, Rajasthan Royals to clash with Delhi Capitals. Vaibhav Suryavanshi shines with a stunning strike rate and could hit his 100th six.


RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

खेल

RCB Vs GT IPL Result: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से दी मात

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans won against Royal Challengers Bangalore by 4 wickets at Narendra Modi Stadium, Mumbai.

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

देश-विदेश

मई के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका, 19Kg LPG सिलेंडर 993 रुपये महंगा

1 मई 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर 261 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर अब 3071.50 रुपये का हो गया है।