बंगाल CM के PA की हत्या के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार

बंगाल CM के PA की हत्या

बंगाल CM के PA की हत्या के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

बंगाल cm के pa की हत्या के मामले में 3 बदमाश गिरफ्तार

बंगाल CM के PA की हत्या |

पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। इस मामले में बंगाल पुलिस की STF ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी हुई है। 

3 आरोपी गिरफ्तार

तीनों को बंगाल ले जाया गया है। बंगाल CID ने बताया कि बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, जबकि UP के बलिया से राज सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया था। इन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है। बता दे, बंगाल चुनाव के नतीजे आने के 2 दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। हमलावर ने PA रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। रथ को सीने और पेट में 3 गोलियां लगी थीं। 

हत्या की प्लानिंग

बंगाल पुलिस ने जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने घटनास्थल से 1 कार जब्त की, जिससे रथ की स्कॉर्पियो का पीछा किया गया था। कार की नंबर प्लेट फर्जी थी, कार का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया था। इसके अलावा, हमले में 2 बाइक शामिल थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल भी घटनास्थल से करीब 4 km दूर चाय की दुकान के पास मिली। उस पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन था। वहीं दूसरी बाइक नहीं मिली है।

संबंधित सामग्री

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी,  नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

राज्य

मसूरी में पिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, नशे में धुत युवक को किया गिरफ्तार

मसूरी में एक युवक को पिता की पुलिस वर्दी का इस्तेमाल करने और नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राज्य

भोपाल में पुलिस ने 37 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 37 ग्राम ड्रग्स और अन्य सबूत बरामद हुए।

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

राज्य

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार

वाराणसी के पास जम्मू-तवी एक्सप्रेस में एक यात्री की हत्या कर दी गई। दिनेश शाह नाम के यात्री को बाथरूम से निकलते ही गोली मारी गई।

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

जुर्म गाथा

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

मुजफ्फरनगर में छोटे भाई ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर डालने के आरोप में बड़े भाई की हत्या कर दी। शव पर 'दीपक' टैटू ने मामले का पर्दाफाश किया।

मंत्री अरोड़ा की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब सीएम मान, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

राज्य

मंत्री अरोड़ा की गिरफ़्तारी के बाद पंजाब सीएम मान, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। आरोप हैं कि अरोड़ा ने वित्तीय अनियमितताएं की हैं और भाजपा पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया गया है।