बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला: उस्मान हादी के सिर में गोली, हालत नाज़ुक

bangladesh-hasina-opponent-shot-usman-hadi

बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला: उस्मान हादी के सिर में गोली, हालत नाज़ुक

बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला उस्मान हादी के सिर में गोली हालत नाज़ुक

बांग्लादेश उस्मान हादी जानलेवा हमला: बांग्लादेश की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राजधानी ढाका में शेख हसीना के कट्टर विरोधी नेता उस्मान हादी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। हमले में गोली सीधे उनके सिर में लगी है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।  घटना ऐसे समय हुई है, जब देश में चुनावी माहौल गर्म है और मतदान की तारीखों का ऐलान हुए अभी एक दिन भी नहीं बीता था। Read More:- पाकिस्तान में नए 12 प्रांतों की चर्चा तेज, PPP ने कड़ा विरोध जताया

रिक्शे पर जा रहे थे, बाइक सवारों ने बेहद करीब से चलाई गोली

उस्मान हादी इस्लामी संगठन ‘इंकलाब मंच’ के प्रवक्ता हैं और ढाका से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह ढाका के बिजयनगर इलाके में रिक्शे पर सवार थे।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि एक मोटरसाइकिल पीछे से रिक्शे के पास आती है फिर दाईं ओर रुकती है बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने बिल्कुल नजदीक से हादी पर गोली चला दी। दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

ग्रेटर बांग्लादेश मैप शेयर करने के बाद हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा दिखाया गया था। इस मैप में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (7 सिस्टर्स) को भी शामिल किया गया था। इसी पोस्ट में शुक्रवार को एक बैठक का आह्वान किया गया था, जिसका विषय था “तुम कौन हो, मैं कौन हूं? बंगला और बंगालियों की शुरुआत की कहानी।” इस पोस्ट के बाद से ही हादी को लेकर विवाद तेज हो गया था।

बांग्लादेश उस्मान हादी जानलेवा हमला: पीछे चल रहे साथी ने बताया पूरी घटना

इंकलाब मंच के कार्यकर्ता मोहम्मद रफी, जो हादी के पीछे दूसरे रिक्शे पर थे, ने बताया कि वे लोग जुमे की नमाज के बाद खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने कहा, “बिजयनगर पहुंचते ही बाइक सवार दो लोग आए और अचानक गोली चला दी। किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।”

दो बार कार्डियक अरेस्ट, डॉक्टरों की चिंता बढ़ी

हादी को पहले ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें एवरकेयर अस्पताल शिफ्ट किया गया। अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल असदुज्जामान ने बताया गोली सिर में लगी,सीने और पैर में भी चोटें हैं पैर की चोट संभवतः रिक्शे से गिरने की वजह से हुई डॉक्टर जाहिद राइहान के अनुसार, हादी को अब तक दो बार कार्डियक अरेस्ट हो चुका है और अत्यधिक खून बह चुका है। गोली एक तरफ से घुसी और दूसरी तरफ से निकल गई, लेकिन दिमाग के अंदर छोटे टुकड़े फंस गए, जिन्हें सर्जरी में निकाला गया।

 चुनावी माहौल में हिंसा बर्दाश्त नहीं: यूनुस

घटना पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के माहौल में इस तरह की हिंसा देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यूनुस ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि हमलावरों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

छत्तीसगढ़

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात

मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने मुख्यमंत्री से मिलकर नारी सशक्तिकरण पर चर्चा की और विधानसभा की कार्यवाही को प्रेरणादायक बताया।

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड

CM धामी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, पड़ोसी राज्यों से भी अधिक

उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों का वेतन बढ़ाया है, जिससे अब उन्हें पड़ोसी राज्यों से भी अधिक वेतन प्राप्त होगा। यह निर्णय औद्योगिक अशांति की आशंका के बीच लिया गया।

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब

मान सरकार पर कांग्रेस विधायक रंधावा ने किया तीखा प्रहार; अमृतपाल मामले और ‘ऑपरेशन लोटस’ पर उठाए बड़े सवाल

पंजाब में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें अमृतपाल सिंह मामले और ऑपरेशन लोटस भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड

उत्तराखंड में BDC सदस्य द्वारा युवक की हत्या, शव नदी में फेंका, हुआ खुलासा

उत्तराखंड में एक BDC सदस्य ने 10000 रुपए के लिए युवक की हत्या कर दी और शव को अलकनंदा नदी में फेंक दिया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर शव की पहचान की।