बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन, चुनावी नामांकन के 1 दिन बाद ही ली अंतिम सांस

bangladesh-former-pm-khaleda-zia-passes-away-at-80

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन, चुनावी नामांकन के 1 दिन बाद ही ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन चुनावी नामांकन के 1 दिन बाद ही ली अंतिम सांस

खालिदा जिया निधन: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया. वे पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं. खालिदा लंबे समय से सीने का इन्फेक्शन, लिवर और किडनी की समस्या, डायबिटीज, गठिया और आंखों की परेशानी जैसी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनके परिवार और पार्टी नेताओं ने यह दुखद सूचना पुष्टि की है।

Also Read-बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमला: पांच घरों में आग, बाड़ काटकर बचाई जान

खालिदा जिया निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार तथा बांग्लादेश के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

खालिदा जिया निधन: राजनीतिक जीवन

खालिदा जिया ने दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की. 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं। उनके बड़े बेटे तारिक रहमान BNP के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और 2008 से लंदन में रह रहे थे। वे हाल ही में 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटे हैं। उनका छोटा बेटा अराफात रहमान 2015 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। Also Read-बांग्लादेश में तनाव बरकरार: उस्मान हादी की हत्या के विरोध में ढाका से शाहबाग तक प्रदर्शन

1 दिन पहले चुनावी नामांकन दाखिल किया था

खालिदा जिया ने सोमवार 29 दिसंबर को ही चुनावी नामांकन दाखिल किया था। दोपहर करीब तीन बजे वह बोगुरा-7 सीट से नामांकन पत्र जमा करने डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचीं। तब भी उनकी स्थिति गंभीर थी और वे वेंटिलेटर पर थीं। BNP ने उनके स्वास्थ्य के बावजूद फैसला किया कि वे चुनाव लड़ेंगी। Also Read-बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार…पुतला दहन कर जताया आक्रोश

बांग्लादेश की राजनीति की आइकॉन

बेगम खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को हुआ था. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में देश की सत्ता और विपक्ष, लोकतंत्र की लड़ाई और व्यापक जन समर्थन का अनुभव किया. BNP के चेयरपर्सन के रूप में उनका प्रभाव बांग्लादेश की राजनीति में अमिट रहा।
80 साल में ली अंतिम सांस
खालिदा जिया कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सीने का इन्फेक्शन, लिवर और किडनी की बीमारी, डायबिटीज, गठिया और आंखों की समस्या थी. उनके निधन ने न केवल BNP को बल्कि पूरे बांग्लादेश की राजनीति को शोक में डुबो दिया है। Also Read-CM मोहन यादव के कार्यक्रम में हंगामा करने वाला युवक निकला वांटड आरोपी  

संबंधित सामग्री

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

खेल

MI Vs SRH IPL 2026: आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला!

In the 41st match of IPL 2026, Mumbai Indians will play against Sunrisers Hyderabad at Wankhede Stadium. The match is crucial as MI seeks to improve its poor season record.

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

देश-विदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी की विशेष पूजा: षोडशोपचार पद्धति से अनुष्ठान

पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पद्धति से विशेष पूजा-अर्चना की। 14 किमी रोड शो के बाद वे गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए हरदोई रवाना होंगे।

PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान के रॉयल्स ने सरपंच साहब की सेना को दी करारी शिकस्त!

खेल

PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान के रॉयल्स ने सरपंच साहब की सेना को दी करारी शिकस्त!

In the 40th match of IPL 2026, Rajasthan Royals defeated Punjab Kings by 6 wickets at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, giving PBKS their first loss.

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

देश-विदेश

बंगाल में बवाल: नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमला, हावड़ा में झड़प, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। नादिया में BJP प्रत्याशी पर हमले का आरोप, हावड़ा में झड़प और भवानीपुर सीट पर हाईवोल्टेज मुकाबला।

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।