वायुसेना का रिटायर्ड अफसर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार: पाक एजेंटों को भेज रहा था जानकारी

assam-ex-airforce-officer-arrested-for-spying

वायुसेना का रिटायर्ड अफसर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार: पाक एजेंटों को भेज रहा था जानकारी

वायुसेना का रिटायर्ड अफसर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार पाक एजेंटों को भेज रहा था जानकारी

Read More:-बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता पर जानलेवा हमला: उस्मान हादी के सिर में गोली, हालत नाज़ुक

assam-ex-airforce-officer-arrested-for-spying

सोशल मीडिया बना जासूसी का जरिया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुलेंद्र शर्मा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था। वह सेना से जुड़े इनपुट, लोकेशन और अन्य रणनीतिक जानकारियां साझा कर रहा था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप से कई संदिग्ध फाइलें और चैट्स बरामद हुई हैं, पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से पहले कुछ डिजिटल डेटा डिलीट किया गया, जिसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है । सोनितपुर के डीएसपी हरिचरण भूमिज ने कहा कि पाकिस्तान से आरोपी के संपर्क को लेकर संदेह काफी पुख्ता है और मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

तेजपुर एयरबेस से जुड़ा रहा है आरोपी

सेवानिवृत्ति से पहले कुलेंद्र शर्मा तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात था। यह वही एयरबेस है, जहां सुखोई-30 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तैनात रहते हैं। कुलेंद्र 2002 में रिटायर हुआ था  इसके बाद उसने कुछ समय तक तेजपुर विश्वविद्यालय में भी काम किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि रिटायरमेंट के बाद भी उसे किन-किन जानकारियों तक पहुंच थी।

अरुणाचल प्रदेश में भी जासूसी नेटवर्क

इसी बीच, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में दो और संदिग्धों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये  गिरफ्तारियां पश्चिम सियांग जिले के आलो और चांगलांग जिले के मियाओ से हुई हैं। इनमें से 1 आरोपी की पहचान हिलाल अहमद (26) के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला है दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

व्यापार मेले की आड़ में पहुंचा था हिलाल

पुलिस के मुताबिक, हिलाल 25 नवंबर को पापुम पारे जिले से आलो पहुंचा था। उसने खुद को व्यापार मेले में कंबल बेचने वाला व्यापारी बताया था।खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए ईटानगर लाया गया।.  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां अपने नेटवर्क को भेज रहा था।

संबंधित सामग्री

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

मध्य प्रदेश

भारत में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं लू

पिछले 24 घंटे में भारत के कई राज्यों में तेज गर्मी, आंधी और बारिश देखी गई। उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश से मौतें भी हुई हैं।

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

फाइनेंस

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

भारतीय शेयर बाजाऱ में आज तेजी देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में अस्पष्टता बरकरार रही।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

लाइफ स्टाइल

Lemon Peel For Health: क्या आप भी फेंक देते हैं नींबू के छिलके? जानिए इसके फायदे...

नींबू के छिलके में विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन की चमक बढ़ाने और पाचन में सहायक होते हैं।

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

देश-विदेश

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

बेंगलुरु में बारिश के कारण हॉस्पिटल की दीवार गिरी, 7 की मौत। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआवजा की घोषणा की।