AMU कैंपस में शाम की सैर के दौरान टीचर को गोली मारी, हमलावर फरार

amu-teacher-murder-campus-firing-aligarh

AMU कैंपस में शाम की सैर के दौरान टीचर को गोली मारी, हमलावर फरार

amu कैंपस में शाम की सैर के दौरान टीचर को गोली मारी हमलावर फरार

AMU Teacher murder: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का शांत माहौल बुधवार रात अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा । कैंपस के भीतर टहल रहे एक स्कूल टीचर की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना ने न सिर्फ यूनिवर्सिटी प्रशासन बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

AMU Teacher Shot Dead: कौन थे दानिश राव?

मृतक की पहचान दानिश राव के रूप में हुई है वे AMU परिसर स्थित ABK स्कूल में कंप्यूटर साइंस के शिक्षक थे और पिछले 11 वर्षों से पढ़ा रहे थे . छात्र और सहकर्मी उन्हें एक शांत और समर्पित शिक्षक के तौर पर जानते थे।

AMU Teacher Shot Dead: कैसे हुई वारदात?

SSP नीरज जादौन के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है। दानिश राव अपने दो साथियों के साथ AMU कैंपस में टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे बिना किसी चेतावनी के तीन राउंड फायरिंग की. दो गोलियां सीधे दानिश राव के सिर में लगीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए । Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

अस्पताल पहुंचते ही मौत

AMU Teacher murder: गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दानिश राव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया AMU प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि फायरिंग की सूचना लाइब्रेरी के पास से मिली थी और घायल को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल भेजा गया था। Also Read-लखनऊ: बीमार पालतू कुत्ते की चिंता में दो सगी बहनों की मौत

 CCTV से आरोपियों की तलाश

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है कैंपस और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है हमलावरों की पहचान फुटेज के आधार पर की जाएगी, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।