सर्वदलीय बैठक खत्म: तेल-गैस की जरूरत पर चर्चा, रिजिजू बोले - विपक्ष साथ

all-party-meeting-oil-gas-energy-security-kiren-rijiju

सर्वदलीय बैठक खत्म: तेल-गैस की जरूरत पर चर्चा, रिजिजू बोले - विपक्ष साथ

सर्वदलीय बैठक खत्म तेल-गैस की जरूरत पर चर्चा रिजिजू बोले - विपक्ष साथ

All Party Meeting: केंद्र सरकार ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को लेकर संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य राजनीतिक दलों को स्थिति की जानकारी देना और एक साझा रणनीति पर चर्चा करना था। कांग्रेस की ओर से तारिक अहमद और मुकुल वासनिक इस बैठक में शामिल हुए हैं, जबकि JDU से ललन सिंह और संजय झा बैठक में पहुंचे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया के संकट पर जानकारी दी।

सर्वदलीय बैठक

तेल-गैस पर चर्चा

2 घंटे चली बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में तेल-गैस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। सरकार ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष सरकार के साथ है। उन्होंने बताया कि TMC ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। रिजिजू के मुताबिक, उनसे 2 बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने किसी अन्य कार्यक्रम का हवाला देकर बैठक आने से मना कर दिया।

विपक्ष सरकार के साथ

किरेन रिजिजू ने उम्मीद जताई कि इस संकट के समय में विपक्ष भी सरकार के साथ मिलकर देश के हित में काम करेगा। प्रधानमंत्री ने भी अपील की है कि देश एकजुट रहे और संसद से एकता का संदेश जाए। वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि बैठक असंतोषजनक रही। उन्होंने सरकार से संसद में चर्चा कराने को कहा।

All Party Meeting: सरकार पर सवाल

वहीं सर्वदलीय बैठक के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि तेल और गैस की कमी नहीं है। अगर कहीं दिक्कत है तो लोग शिकायत करें, उस पर कार्रवाई होगी। आप नेता के मुताबिक, सरकार ने यह भी बताया कि करीब 60% LPG देश में ही तैयार हो रही है।

राहुल गांधी पर निशाना 

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भारत के साथ खड़े हैं या पाकिस्तान के साथ। BJP सांसद शशांक मणि ने कहा, 'विपक्ष को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। PM मोदी ने कहा है कि इसमें सभी के प्रयास की आवश्यकता है। यह विपदा हमारी बनाई हुई नहीं है, यह विपदा बाहर से आई है। तो हमें मिलकर काम करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”