us-stops-visas-for-indian-truck-drivers-accident-case

अमेरिका में एक्शनः भारतीय ट्रक ड्राइवरों पर वीजा बैन!

By : Shital Sharma
अमेरिका में एक्शनः भारतीय ट्रक ड्राइवरों पर वीजा बैन!

us stops visas for indian truck drivers accident case

13 अगस्त 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह की गलती से 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद, अमेरिकी सरकार ने भारतीय ट्रक ड्राइवरों के लिए नए वीजा पर तत्काल रोक लगाने का ऐलान कर दिया है।

विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने की घोषणा

हम तत्काल प्रभाव से विदेशी व्यवसायिक ट्रक चालकों के लिए वीजा जारी करना रोक रहे हैं। ये न सिर्फ जान के लिए खतरा हैं, बल्कि अमेरिकी ड्राइवरों की नौकरियों पर भी असर डाल रहे हैं। — मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री

एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखा कि 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह का ट्रक अचानक गलत दिशा में यू-टर्न लेता है। तभी एक मिनीवैन ट्रक से टकरा जाती है।
हादसे में 30 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष की मौके पर मौत हो गई। जांच में सामने आया कि हरजिंदर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था और उसका लाइसेंस भी संदिग्ध था।

 राजनीति गरमाई, ट्रंप vs कैलिफोर्निया

रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे के लिए कैलिफोर्निया प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, कैलिफोर्निया गवर्नर गेविन न्यूसोम के ऑफिस ने पलटवार करते हुए कहा कि वर्क परमिट ट्रंप प्रशासन के समय ही जारी हुआ था।

अमेरिका की कड़ी सज़ा – भारतीय ट्रक ड्राइवरों पर वीजा बैन!

अब तक कितने पंजाबी ट्रक ड्राइवर अमेरिका में हैं?

1.50 लाख सिख / पंजाबी ट्रक ड्राइवर अमेरिका में काम कर रहे हैं। ये ट्रकिंग इंडस्ट्री का 90% से ज्यादा हिस्सा संभालते हैं। अमेरिका में पहले से ही 24,000 ड्राइवरों की कमी है।

कितना नुकसान होगा अमेरिका को?

ड्राइवरों की कमी के कारण अमेरिका को हर हफ्ते 95.5 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। कंपनियां जैसे अमेजन, टायसन, जनरल मिल्स पहले से ही डिलिवरी देरी की समस्या झेल रही हैं।

 10 जरूरी सवालों के जवाब

सवाल जवाब
1. क्या पुराने ड्राइवरों पर असर होगा? नहीं, मौजूदा वीजा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
2. क्या नए लाइसेंस मिलने बंद हो जाएंगे? नियम सख्त हो सकते हैं, लेकिन स्पष्ट निर्देश अभी नहीं हैं।
3. भारत से ड्राइवर अब अमेरिका नहीं जा सकेंगे? फिलहाल नए वीजा रोके गए हैं, बाकी कैटेगरी पर असर नहीं।
4. क्या पुराने ड्राइवरों को डिपोर्ट किया जाएगा? नहीं, केवल अवैध या बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई संभव है।
5. कितने भारतीय ड्राइवर प्रभावित होंगे? केवल नए अप्लिकेंट्स प्रभावित होंगे।
6. अब कौन से देश विकल्प हो सकते हैं? कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, दुबई अभी भी विकल्प हैं।
7. क्या H1B या IT वीजा पर असर होगा? नहीं, यह रोक केवल ट्रक ड्राइवरों पर है।
8. क्या अमेरिका को सप्लाई चेन में झटका लगेगा? हां, ट्रकिंग इंडस्ट्री पहले ही दबाव में है।
9. जिनके पास वर्क वीजा है, वे क्या करें? उन्हें सतर्क रहना चाहिए, डॉक्युमेंट अपडेट रखें।
10. क्या यह फैसला बदला जा सकता है? अगर लॉबिंग और इंडस्ट्री का दबाव बना, तो नीति में नरमी संभव है।

क्या ये एक सज़ा है या राजनीति?

हरजिंदर सिंह की गलती निस्संदेह गंभीर है, लेकिन क्या उसकी कीमत हजारों निर्दोष भारतीयों को चुकानी चाहिए? ये फैसला न सिर्फ एक इमिग्रेशन झटका है, बल्कि अमेरिका की अंदरूनी राजनीति में प्रवासी भारतीयों की अहमियत और विवादों का आइना भी है।

Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026