एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी AC बस, दरोगा समेत 6 की मौत; रेलिंग से लटकी रही बस

Unnao Bus Accident: 6 Killed on Expressway

एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी AC बस, दरोगा समेत 6 की मौत; रेलिंग से लटकी रही बस

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलटने से दरोगा और कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं।

एक्सप्रेस-वे पर मौत बनकर दौड़ी ac बस दरोगा समेत 6 की मौत रेलिंग से लटकी रही बस

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।हादसा इतना भयावह था कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर लटक गई। कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस से नियंत्रण हट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक डिवाइडर से टकरा गई।हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ।

खिड़कियों से नीचे गिरे यात्री

टक्कर के बाद बस रेलिंग पर अटक गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे एक्सप्रेस-वे के किनारे जा गिरे। हादसे में एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

दरोगा और कैदी की हुई मौत

मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) शामिल हैं। बाकी 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सीवान पुलिस की टीम कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी और वापस लौट रही थी।

घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले औरास सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। बाद में क्रेन की मदद से बस को हटाया गया।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

उत्तर प्रदेश में हाल के महीनों में एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही के कारण कई बड़े हादसे सामने आए हैं। विशेषज्ञ लगातार लंबी दूरी के बस ड्राइवरों के लिए आराम और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बता रहे हैं।

प्रमुख खबरें