सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, सबसे कम उम्र के थे राज्यपाल

swaraj-kaushal-death-sushma-swaraj-husband-ex-governor

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, सबसे कम उम्र के थे राज्यपाल

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन सबसे कम उम्र के थे राज्यपाल

Sushma Swaraj husband passes away: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली BJP ने इस खबर की पुष्टि की। 

आज होगा अंतिम संस्कार

स्वराज कौशल प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति और कानून के क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वह मिजोरम के पूर्व राज्यपाल भी रहे। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। [caption id="attachment_120327" align="alignnone" width="701"]BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल BJP सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल[/caption]

Sushma Swaraj husband passes away: सबसे कम उम्र के राज्यपाल

स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स भी थे। 1990 में स्वराज कौशल मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 37 साल थी। इसके अलावा कौशल 1998 से 2004 तक हरियाणा से राज्यसभा सांसद रहे। और सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रहे। इस दौरान उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल केस भी लड़े।

अंतिम दर्शन करने आए मंत्री

Sushma Swaraj husband passes away: निधन के बाद दिल्ली में बेटी बांसुरी स्वराज के घर पर स्वराज कौशल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्री उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।/ [caption id="attachment_120329" align="alignnone" width="603"]। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्री उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे । लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई केंद्रीय मंत्री उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे[/caption] भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने X पर लिखा- पापा स्वराज कौशल जी, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सरलता, आपका राष्ट्रप्रेम और आपका अपार धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी हैं जो कभी मंद नहीं होगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।