2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया, बोले - राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी

सिद्धारमैया 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया, बोले - राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2028 के विधानसभा चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया बोले - राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी

2028 का चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धारमैया |

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस लीडर सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे और लगातार जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने मंड्या जिले के के.आर. पेट में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- राजनीति अब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है और ईमानदार राजनीति के लिए स्थान नहीं बचा। 

‘इस उम्र में काम करना आसान नहीं’

सिद्धारमैया ने कहा- मैं अब 79 साल का हो गया हूं। हमारी सरकार का कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल और बाकी है। तब तक मेरी उम्र 81-82 साल हो जाएगी। मेरी तबीयत पहले जैसी मजबूत नहीं रही। अब पहले जैसे उत्साह के साथ काम करना संभव नहीं है। पूर्व CM सिद्धारमैया का यह बयान उनके CM पद छोड़ने के 2 महीने बाद आया है। सिद्धारमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश और रोटेशनल CM फॉर्मूले (दो या ज्यादा नेताओं के बीच 5 साल के कार्यकाल को बांटना) के तहत 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक CM थे। उनके बाद डी.के. शिवकुमार को CM बनाया गया।

राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे

सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा- वरुणा विधानसभा के लोग एक बार फिर मुझ पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन मैंने निर्णय कर लिया है कि अब आगे कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा। पहले जब मैं चुनाव लड़ता था, तब इलाके के लोग हमें पैसे देते थे और हमारी जीत सुनिश्चित करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। सिद्धारमैया ने कहा- अब ऐसा वक्त आ गया है कि चुनाव लड़ना हो तो नेताओं को ही लोगों को पैसे देने पड़ते हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मैंने भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किया। 2028 तक मैं 82 साल का हो जाऊंगा। उस वक्त मेरे राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे हो जाएंगे।

संबंधित सामग्री

विदेशी ताकतें भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसा माहौल चाहती थीं:कैलाश विजयवर्गीय

राज्य

विदेशी ताकतें भारत में बांग्लादेश-श्रीलंका जैसा माहौल चाहती थीं:कैलाश विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और विदेशी ताकतों की साजिश को लेकर भी बोले।

अब पंजाब में Paper Leak पर घमासान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राज्य

अब पंजाब में Paper Leak पर घमासान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की, विपक्ष का कहना है कि जवाबदेही तय होनी चाहिए।

कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है

राज्य

कांग्रेस पर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- उसके कर्मों का हिसाब चुकाने का समय आ गया है

During the Datia assembly by-elections, CM Mohan Yadav campaigned for BJP, promising development and criticizing Congress for neglecting public needs.

उत्तराखंड में UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

राज्य

उत्तराखंड में UTU पेपर लीक पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तराखंड में बीटेक पेपर लीक मामले पर कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन किया, जिसमें कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

रोहतक में CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- &quotनीट मामले पर युवाओं को गुमराह कर रहा विपक्ष&quot

राज्य

रोहतक में CM सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- "नीट मामले पर युवाओं को गुमराह कर रहा विपक्ष"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीट पेपर लीक पर कांग्रेस की आलोचना की, और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए केंद्रीय उपायों की चर्चा की।