लालू को किडनी दी, अब रिश्ता तोड़ा..लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति और परिवा...

rohini-acharya-quits-politics-breaks-ties-after-kidney-donation

लालू को किडनी दी, अब रिश्ता तोड़ा..लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति और परिवार, संजय यादव पर लगाए आरोप

लालू को किडनी दी अब रिश्ता तोड़ालालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति और परिवार संजय यादव पर लगाए आरोप

Rohini Acharya quits politics and family: बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक परिवार से रिश्ता तोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह घोषणा की, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। 

परिवार में बढ़ती टकराव

हाल ही में आए चुनावी नतीजों में RJD को मात्र 25 सीटें मिली हैं। यह हार पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हुई है। नतीजों के बाद यादव परिवार के भीतर मतभेद पहले से अधिक खुलकर सामने आ रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में राज्यसभा सांसद संजय यादव का नाम लेते हुए कहा कि वह “सारा दोष खुद पर ले रही हैं”, लेकिन उनकी बातों के संकेत साफ बताते हैं कि वह पार्टी में संजय यादव के बढ़ते दखल से नाराज़ थीं। [caption id="attachment_117207" align="alignnone" width="633"]रोहिणी का पोस्ट रोहिणी का पोस्ट[/caption] तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय यादव का पार्टी में तेजी से बढ़ता प्रभाव RJD के कई नेताओं और परिवार के सदस्यों को लंबे समय से खटक रहा था। वहीं तेजस्वी के निजी सहायक माने जाने वाले रमीज का नाम भी आ रहा है, हालांकि वह किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं, फिर भी तेजस्वी के हर राजनीतिक कदम पर उनका साया दिखाई देता है।

तेज प्रताप कहते है जयचंद

Rohini Acharya quits politics and family: इससे पहले इसी 25 मई को लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तेज प्रताप ने इस फैसले के लिए खुलकर संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया था। चुनाव नतीजों के बाद भी तेज प्रताप ने ‘जयचंदों ने RJD को खोखला किया’ लिखकर एक पोस्ट किया था, जिसे संजय यादव पर हमला माना गया। रोहिणी आचार्य भी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर RJD नेतृत्व से नाराज़गी जाहिर कर रही थीं। उन्होंने कुछ दिनों पहले पार्टी और परिवार के सभी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था, जो बड़े विवाद का संकेत था। [caption id="attachment_117213" align="alignnone" width="675"]प्रताप यादव और संजय यादव प्रताप यादव और संजय यादव[/caption]

तेजस्वी पर संजय का बढ़ता प्रभाव

यह चर्चा लंबे समय से चल रही है कि लालू यादव ने तेजस्वी यादव को “फ्री हैंड” दे दिया है। तेजस्वी के फैसलों, मुलाकातों और राजनीतिक रणनीतियों पर संजय यादव का गहरा प्रभाव माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक दावा किया गया है कि तेजस्वी कब, किससे मिलेंगे और उनकी अगली राजनीतिक चाल क्या होगी, यह सब कुछ संजय यादव तय करते हैं। Read MOre: बिहार में NDA का प्रचंड प्रदर्शन: 202 सीटों के साथ सरकार गठन, दिल्ली में PM मोदी ने मनाया जश्न 18 सितंबर को रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था, जो RJD समर्थक आलोक कुमार का था। उसमें लिखा था कि “लालू जी और तेजस्वी की सीट पर किसी और का बैठना हमें मंज़ूर नहीं… कुछ लोग एक दोयम दर्जे के व्यक्ति को ‘रणनीतिकार’ या ‘तारणहार’ समझते हैं।” इस पोस्ट के जरिए रोहिणी ने स्पष्ट संकेत दिया था कि वह संजय यादव के बढ़ते हस्तक्षेप से नाराज़ हैं। रोहिणी का राजनीति से संन्यास और परिवार से दूरी बनाने का यह फैसला उसी नाराज़गी की पराकाष्ठा माना जा रहा है। [caption id="attachment_117214" align="alignnone" width="620"]तेजस्वी और संजय तेजस्वी और संजय[/caption]

Rohini Acharya quits politics and family: संजय यादव कौन हैं?

संजय यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और शुरू में बिहार की राजनीति में परदे के पीछे काम करते थे। समय के साथ वह तेजस्वी यादव के बेहद करीबी बन गए और अब राज्यसभा सांसद हैं। RJD की रणनीति, प्रबंधन और तेजस्वी से जुड़े अधिकतर महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भूमिका मानी जाती है।

संबंधित सामग्री

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

राज्य

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

देश-विदेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

राज्य

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

देश-विदेश

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।