राजस्थान में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर टक्कर के बाद आग, 8 की मौत; 6 यात्री जिंदा जले

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर से 8 लोगों की मौत हो गई, 21 घायल। बस में लगी आग ने छह यात्रियों की जान ली।

By : नरेंद्र सिंह
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर टक्कर के बाद आग, 8 की मौत; 6 यात्री जिंदा जले

दौसा में आधी रात को हुआ भीषण हादसा, एक घंटे तक जलती रही बस

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे हुआ, जब ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि 2 लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका, जांच जारी

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बस चालक को झपकी आने के कारण बस ट्रेलर से टकराई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की वजह और हादसे की परिस्थितियों की भी फोरेंसिक स्तर पर जांच की जाएगी।

एक घंटे तक नहीं पहुंची मदद

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बस जलती रही। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर यात्रियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन समय पर न तो फायर ब्रिगेड पहुंची और न ही पर्याप्त राहत दल। 

बच्चों समेत कई यात्री घायल

हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में एक महिला अपने घायल परिजनों को बचाने की गुहार लगाते हुए पुलिसकर्मी के पैरों में गिर पड़ी। यह दृश्य अस्पताल में मौजूद लोगों को भी भावुक कर गया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026