करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेंस, बोले - मैं जिम्मेदारी लेता हू...

prashant-kishor-press-conference-bihar-election-defeat-responsibility-government-funds

करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेंस, बोले - मैं जिम्मेदारी लेता हूं..सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए बांटे

करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेंस बोले - मैं जिम्मेदारी लेता हूंसरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए बांटे

Prashan Kishor Press Confrence: बिहार चुनाव के बाद जनसुराज के प्रशांत किशोर ने पहली बार प्रेस कांफ्रेस की।  जन सुराज की बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार हुई है। प्रशांत किशोर ने माफी मांगी और प्रायश्चित करने की बात कही है। ​ प्रशांत किशोर ने कहा-  

हमने ईमानदार कोशिश की, लेकिन वो पूरी तरह नाकाम रही, और इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। व्यवस्था परिवर्तन की तो बात ही छोड़िए,हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं ला पाए। लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका जरूर रही। हमारी कोशिशों में, हमारी सोच में, लेकिन जनता ने हमें नहीं चुना। उसमें ज़रूर कोई न कोई चूक रही होगी। अगर जनता ने विश्वास नहीं दिखाया है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है। मैं ये ज़िम्मेदारी 100% अपने ऊपर लेता हूं। 

‘मैंने गुनाह नहीं किया’

प्रशांत किशोर ने नए चुने विधायकों को बधाई भी देते हुए कहा - हम लोगों से जो गलती हुई है, मैं माफ़ी मांगता हूं। 20 को एक दिन के लिए भीतरहरवा आश्रम से प्रायश्चित के तौर पर सामूहिक मौन उपवास रखूंगा। गलती हो सकती है, लेकिन गुनाह नहीं किया, वोट नहीं मिलना गुनाह नहीं है। जहां जाति और धर्म की राजनीति रही है, वहां जाति-धर्म के आधार पर बांटने का गुनाह नहीं किया हूं।" https://youtube.com/shorts/3TGidFXbU2U?si=TTelHD3l5tPIjtz3

Prashan Kishor Press Confrence: ‘मैं बिहार नहीं छोड़ूंगा’

प्रशांत किशोर ने कहा- आज जरूर धक्का लगा है लेकिन अगली जीत जन सुराज की ही होगी। जो लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं बिहार छोड़ दूंगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं बिहार में ही रहूंगा, और अगली बार दोगुनी ताकत से लड़ेंगे। पीछे हटने का तो कोई सवाल ही नहीं है।  [caption id="attachment_117747" align="alignnone" width="623"]प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेस प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेस[/caption]

सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए बांटे

Prashan Kishor Press Confrence: प्रशांत किशोर ने कहा -
पहली बार कोई चुनाव ऐसा हुआ जिसमें 40 हजार करोड़ रुपये जनता के पैसे को खर्च करने का वादा किया है। यही कारण है की बिहार में NDA को बिहार में बहुमत मिला है। 62 हजार लोगों को 10000 रुपए दिए गए। पूरा सरकारी तंत्र ये बताने लगा की अगले 6 महीने में स्वरोजगार के लिए 2 लाख दिए जाएंगे। हर विधानसभा में करीब 60 हजार लोगों को 10 हजार रुपया दिया गया। जीविका दीदियों को भी लगाया गया। करीब 1 लाख आंगनबाड़ी, आशा, ममता, टोला सेवकों, प्रवासी मजदूरों को कुल 29 हजार करोड़ बांटे गए है।

जयचंदों को जमीन में गाड़ देंगे…रोहिणी पर चप्पल उठाने पर भड़के तेजप्रताप, तीनों बहनों ने छोड़ा राबड़ी आवास

Tejpratap and Rohini: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने न सिर्फ राज्य की सियासी तस्वीर बदली है, बल्कि राज्य की प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक—लालू प्रसाद यादव के परिवार—के भीतर भी गहरी कलह उजागर कर दी है। तेज प्रताप ने किया पोस्ट चुनाव परिणाम आने के बाद रोहिणी आचार्य ने अचानक परिवार और पार्टी से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी नेताओं संजय और रमीज ने उन पर लगातार दबाव बनाया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

राज्य

शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौ-त

ग्वालियर में शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया, और 100 दिन इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

राज्य

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

अली अहमद को अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिली। झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

सनातन

उज्जैन की वैदिक घड़ी अब दुनिया में दिखाएगी भारतीय कालगणना, मिला पहला ऑर्डर 

उज्जैन में विकसित वैदिक घड़ी अब वैश्विक स्तर पर पहुंचने जा रही है। इस घड़ी में तिथि, नक्षत्र, पंचांग आदि की जानकारी रियल टाइम में दी जाएगी।

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ.  मोहन के साथ लंच

राज्य

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ. मोहन के साथ लंच

BRICS देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल में मिलकर सांस्कृतिक सहयोग और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करेंगे।