NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 मॉक ड्रिल घोषित

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 की परीक्षा से पहले, NTA देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी ताकि सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की जा सके।

neet-ug 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल |

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल करेगी। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई।

5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर

21 जून को होने वाले एग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसके लिए 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। NTA के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से ज्यादा कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। NTA के मुताबिक, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त वक्त देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

पुराना एडमिट कार्ड नहीं होगा मान्य

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। NTA ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

मॉक ड्रिल के जरिए संचालन

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

राज्य

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने 2027-28 के बजट में कई वित्तीय सुधार लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें अनावश्यक बजटीय मदों और भत्तों में कटौती शामिल है।