32,000 फीट से छलांग: Made in India पैराशूट ने रचा इतिहास!

made-in-india-drdo-military-parachute-combat-system-indian-army

32,000 फीट से छलांग: Made in India पैराशूट ने रचा इतिहास!

 32000 फीट से छलांग made in india पैराशूट ने रचा इतिहास

DRDO का मेड इन इंडिया पैराशूट 32000 फीट से सफल टेस्ट

made-in-india drdo-military-parachute combat-system indian-army

जब हवा में लहराया भारत का आत्मनिर्भर परचम

made in india: 32,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाना सिर्फ एक मिशन नहीं था ये उस भरोसे का टेस्ट था जो भारत ने खुद पर किया है। बुधवार को जब भारतीय वायुसेना के तीन जवानों ने स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) के साथ आसमान को चीरते हुए छलांग लगाई, तब वो सिर्फ एक परीक्षण नहीं था, वो "मेड इन इंडिया" सपने की सच्चाई थी। यह पैराशूट न केवल सफलतापूर्वक खुला, बल्कि जमीन पर सटीक और सुरक्षित लैंडिंग भी सुनिश्चित की। यह मिशन हर उस भारतीय के लिए गर्व का क्षण था जो मानता है कि अब हम दूसरों पर निर्भर नहीं अब हम अपनी रक्षा खुद कर सकते हैं।

made in india: तकनीक, तैयारी और ताकत का संगम

इस कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम को DRDO की दो प्रमुख लैब्स ने मिलकर तैयार किया है एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट, आगरा डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेटरी, बेंगलुरु

made in india: सिस्टम की कुछ खास खूबियां

  • Ram-Air डिजाइन: यानी पैराशूट को हवा में नियंत्रित कर soldier अपनी दिशा बदल सकता है।
  • उड़ान क्षमता: 32,000 फीट से कूदने योग्य
  • लोड कैपेसिटी: 150 किलोग्राम (सैनिक + किट)
  • ऑटोमेशन: यदि सैनिक समय पर पैराशूट न खोल पाए, तो सिस्टम खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाता है।
  • नेविगेशन: भारत के अपने NavIC सिस्टम से लैस, जिससे सटीक लैंडिंग सुनिश्चित होती है।
  • ऑक्सीजन और नाइट गियर: ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत न हो, और रात में भी मिशन संभव हो।

ये सिर्फ एक टेस्ट नहीं, भरोसे की उड़ान थी

हम अक्सर तकनीक की बात करते हैं, लेकिन जब कोई स्वदेशी टेक्नोलॉजी सैनिक के जीवन को बचाने में सक्षम हो तब वो सिर्फ तकनीक नहीं, एक संवेदनशील उपलब्धि बन जाती है। ये पैराशूट न केवल बॉर्डर पर हमारी ताकत बढ़ाएगा, बल्कि जवानों को देगा आत्मविश्वास कि अब जो उन्हें संभाल रहा है, वो भी भारतीय मिट्टी में बना है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द made-in-india drdo-military-parachute combat-system indian-army यह परीक्षण आत्मनिर्भर भारत के विज़न की एक और कड़ी है। वो दिन दूर नहीं जब हमारी सेना हर स्तर पर स्वदेशी उपकरणों से लैस होगी आसमान से लेकर जमीन तक।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।