IRCTC की नई AI तकनीक: टाइपिंग स्पीड से पकड़े जाएंगे दलाल, कन्फर्म टिकट की उम्मीद बढ़ी

irctc-ai-ticket-booking-system-confirm-ticket-chances-indian-railway

IRCTC की नई AI तकनीक: टाइपिंग स्पीड से पकड़े जाएंगे दलाल, कन्फर्म टिकट की उम्मीद बढ़ी

irctc की नई ai तकनीक टाइपिंग स्पीड से पकड़े जाएंगे दलाल कन्फर्म टिकट की उम्मीद बढ़ी

रेलवे से टिकट बुक करने वालों के लिए अब नियम थोड़े सख्त होने जा रहे हैं. IRCTC ने अपनी ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली में नई AI तकनीक लागू कर दी है, जो यह पहचान सकेगी कि टिकट कोई असली यात्री बुक कर रहा है या फिर कोई ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव का मकसद साफ है  दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए होने वाली टिकट बुकिंग पर लगाम लगाना. माना जा रहा है कि इससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना करीब 40% तक बढ़ सकती है।

टाइपिंग स्पीड से होगी असली यात्री की पहचान

नई व्यवस्था में बुकिंग के दौरान AI प्रीडिक्टर सिस्टम यूजर के व्यवहार को लगातार मॉनिटर करेगा.सिस्टम यह देखेगा कि यूजर कितनी तेजी से डिटेल भर रहा है, कितनी बार लॉगिन कर रहा है और किस तरह का पैटर्न फॉलो कर रहा है.अगर कोई व्यक्ति बेहद कम समय में कई यात्रियों की जानकारी भर देता है, तो सिस्टम उसे संदिग्ध मान सकता है। रेलवे के एल्गोरिदम के मुताबिक अगर पांच यात्रियों का नाम, उम्र और जेंडर जैसी जानकारी 4.2 सेकंड से कम समय में भर दी जाती है, तो अकाउंट पर रेड फ्लैग लग सकता है।

ज्यादा लॉगिन-लॉगआउट किया तो अकाउंट बैन

अगर कोई यूजर आधे घंटे में पांच से ज्यादा बार लॉगिन या लॉगआउट करता है, तो उसका अकाउंट 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बैन किया जा सकता है.इसके अलावा सिस्टम IP एड्रेस और मोबाइल नंबर की लोकेशन का भी मिलान करेगा। अगर दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में पाए जाते हैं तो ट्रांजेक्शन बीच में ही रोक दिया जाएगा.

देर रात टिकट में बदलाव भी पड़ सकता है भारी

रेलवे की नई प्रणाली कुछ खास गतिविधियों को भी संदेह के दायरे में रखेगी.उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर देर रात बार-बार यात्री का नाम जोड़ता या हटाता है, तो AI इसे असामान्य गतिविधि मान सकता है. ऐसे मामलों में यूजर आईडी अस्थायी रूप से लॉक भी की जा सकती है।

दलालों पर रोक, यात्रियों को फायदा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा सिस्टम आम यात्रियों के हित में बनाया गया है.भोपाल में पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल के मुताबिक, AI तकनीक का उद्देश्य यही है कि असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी हो और दलालों के नेटवर्क पर असरदार रोक लग सके.अब देखना होगा कि नई तकनीक लागू होने के बाद टिकट बुकिंग की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और आसान बनती है. फिलहाल यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करते समय जल्दबाजी या शॉर्टकट अपनाने से बचें. Read This:- Delhi’s urban transport gets a leap as PM Modi inaugurates country’s 1st ‘Ring Metro’

संबंधित सामग्री

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

धार जिले के पीएम मित्र पार्क में 90 प्रतिशत भूखंड आवंटित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के धार जिले में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया गया है, जिसमें 90% भूखंड पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

राज्य

20 लाख की कार में डाला E20 पेट्रोल और इंजन हो गया बंद, कंज्यूमर कोर्ट बोला- मारुति सुजुकी नई कार दे या 20 लाख लौटाएं

मारुति सुजुकी की कार में E20 पेट्रोल डालने के बाद इंजन में खराबी आई, जिस पर कोर्ट ने कंपनी को नई कार देने या पैसा वापस करने का आदेश दिया।