नेशनल स्पेस डे 2025: पीएम मोदी बोले- हम एस्ट्रोनॉट पूल बना रहे हैं, युवाओं से अपील

india-national-space-day-pm-modi-astronaut-pool-2025

नेशनल स्पेस डे 2025: पीएम मोदी बोले- हम एस्ट्रोनॉट पूल बना रहे हैं, युवाओं से अपील

नेशनल स्पेस डे 2025 पीएम मोदी बोले- हम एस्ट्रोनॉट पूल बना रहे हैं युवाओं से अपील

india national space day pm modi astronaut pool 2025 23 अगस्त, 2025 को भारत ने नेशनल स्पेस डे मनाया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस सेक्टर की प्रगति और भविष्य के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अंतरिक्ष मिशनों में सफलता हासिल कर रहा है, बल्कि अब देश का सपना है कि वह एक बड़ा एस्ट्रोनॉट पूल तैयार करे, जिसमें युवा भागीदारी निभाएं।

भारत का अंतरिक्ष सफर - आर्यभट्ट से गगनयान तक

पीएम मोदी ने इस अवसर पर आर्यभट्ट से गगनयान तक की थीम का उल्लेख किया, जो भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के गौरवशाली अतीत और उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया था। यह दिन, 23 अगस्त 2023, भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, और इसी दिन को अब से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी से बढ़ा भारत का स्पेस सेक्टर

पीएम मोदी ने कहा कि पहले स्पेस सेक्टर पर सरकारी नियंत्रण सख्त था, लेकिन अब प्राइवेट सेक्टर को स्पेस टेक्नोलॉजी में पूरी स्वतंत्रता दी गई है। वर्तमान में भारत में 350 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स सक्रिय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित पहला PSLV लॉन्च किया जाएगा और भारत की पहली प्राइवेट कम्युनिकेशन सैटेलाइट भी बनाई जा रही है। पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स से अपील की कि आने वाले पांच वर्षों में वे कम से कम 5 यूनिकॉर्न स्पेस स्टार्टअप्स बनाने का लक्ष्य रखें।

युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा एस्ट्रोनॉट पूल

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जो अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखते हैं। उन्होंने हाल ही में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मुलाकात का भी जिक्र किया, जो भारत के नए युवाओं के सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। india national space day pm modi astronaut pool 2025 PM मोदी ने कहा- हम एस्ट्रोनॉट पूल बना रहे हैं, जिसमें देश के युवा शामिल हों। मैं आप सभी युवाओं से इस पहल से जुड़ने की अपील करता हूं,

भविष्य की योजना: अंतरिक्ष की गहराई तक जाना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब मून और मार्स तक पहुंच चुका है, और अब अगला लक्ष्य अंतरिक्ष की गहराई में जाना है, जहां मानवता के नए रहस्य छिपे हैं। उन्होंने स्पेस सेक्टर में निरंतर सुधार और नवाचार पर ज़ोर दिया और कहा कि देश आने वाले वर्षों में हर हफ्ते एक रॉकेट लॉन्च करने की क्षमता विकसित करेगा, यानी सालाना 50 लॉन्च।

ISRO ने दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

नेशनल स्पेस डे से एक दिन पहले, 22 अगस्त को, ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का मॉडल प्रदर्शित किया। भारत 2028 तक अपने पहले मॉड्यूल का लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ा मील का पत्थर होगा। देश के अंतरिक्ष अभियान में हो रही प्रगति और युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिशें भारत के उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करती हैं। नेशनल स्पेस डे 2025 पर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश ने इस बात को और मजबूती दी कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति बनने के रास्ते पर है। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सिवनी में 629 विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें सड़क, पुल और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया, दिग्गजों ने किया विश

राज्य

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की तरह दिखाया, दिग्गजों ने किया विश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन प्रदेशभर में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। सीएम योगी सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

उत्तराखंड हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल

राज्य

उत्तराखंड हाईवे पर बदमाशों ने ट्रक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर चलती गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर और महिला घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

पंजाब सरकार पूरा करने जा रही वादा, 18 साल के ज्मयादा की महिलाओं के खाते में आज आएगे पैसे

राज्य

पंजाब सरकार पूरा करने जा रही वादा, 18 साल के ज्मयादा की महिलाओं के खाते में आज आएगे पैसे

पंजाब सरकार ने आज से 18 साल से बड़ी महिलाओं के खातों में धनराशि जमा करना शुरू किया है। जनरल और SC वर्ग की महिलाओं को क्रमशः 1000 और 1500 रुपए महीना दिए जाएंगे।

POK में प्रदर्शन: लोग बोले - हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, ₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार

देश-विदेश

POK में प्रदर्शन: लोग बोले - हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं, ₹1 करोड़ का इनामी शौकत नवाज गिरफ्तार

पाकिस्तान के कश्मीर में राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर बढ़ते प्रदर्शन। JAAC नेताओं की गिरफ्तारी, आंदोलन को दबाने के प्रयास में सरकारी कार्रवाई तेज।