भारत में भारी बारिश और बाढ़

देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारत के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।

By : चंचल खेडकर
देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर अब आफत में बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और असम तक भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई जगह सड़कें जलमग्न हैं, नदियां उफान पर हैं और लैंडस्लाइड के चलते रास्ते बंद हो गए हैं।

प्रयागराज में 5 फीट तक पानी, 2 हजार छात्रों ने छोड़े हॉस्टल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बीते तीन दिनों में करीब 205 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर के कई इलाकों में घरों और हॉस्टलों में 5 फीट तक पानी भर गया।पानी भरने के कारण बुधवार को करीब 2 हजार प्रतियोगी छात्रों को हॉस्टल छोड़ना पड़ा। आज भी प्रदेश के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी है।

वाराणसी में मंदिरों तक पहुंचा गंगा का पानी

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरों में पानी घुस गया। हरिश्चंद्र घाट की गलियों और सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। वहीं मणिकर्णिका घाट पर पानी बढ़ने के कारण छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

MP के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सतना, डिंडौरी और पन्ना समेत कई जिलों में पानी भर गया है।सतना में भारी बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्तगोदावरी में पानी बढ़ गया। डिंडौरी में नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। पन्ना के कई गांव भी जलभराव की चपेट में हैं।मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश से 4 मौतें

उत्तराखंड में बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में बुधवार को 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 साल का बच्चा और दिल्ली की 25 साल की महिला भी शामिल है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें बंद हैं।गढ़वाल क्षेत्र में कई जगह 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम बिगड़ने पर चारधाम यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

हिमाचल में 88 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 88 सड़कें बंद हैं। राज्य में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से करीब 1,033 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।

बिहार-असम में भी बाढ़ का असर

बिहार में आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।असम के गुवाहाटी और जोनाई में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। लगातार बारिश से कई सड़कें जलमग्न हैं। ओडिशा में भी 6 जिलों के कई गांव पानी में डूब गए हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दिल्ली-NCR में सुबह से तेज बारिश

गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR में तेज बारिश शुरू हुई। द्वारका अंडरपास समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुल मिलाकर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। नदियों के बढ़ते जलस्तर, जलभराव और लैंडस्लाइड को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहे हैं

संबंधित सामग्री

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

पूर्वोत्तर के युवाओं से बोले CM धामी- ‘उत्तराखंड आपका अपना घर’, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प हो रहा साकार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने NeST Fest-2026 कार्यक्रम में शिरकत की, पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और एकता की प्रशंसा की।

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 में इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया है, जिसमें सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन पर चर्चा होगी।

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

कहीं बाढ़, कहीं बर्फबारी... देशभर में मौसम के बदले तेवर, 22 लाख प्रभावित

भारत के विभिन्न भागों में मानसून के चलते बाढ़ और बर्फबारी से स्थिति विकट। बिहार में 22 लाख से अधिक प्रभावित, उत्तराखंड में बर्फबारी और यूपी में भूस्खलन का खतरा।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 23,850 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 76,400 पर और निफ्टी 50 अंक गिरकर 23,850 पर बंद हुआ।

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुबई में वैश्विक निवेश और साझेदारी मिशन की शुरुआत की, जिसमें राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026