बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी दिल्ली में, सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मंथन तेज

bihar-elections-lalu-tejashwi-delhi-seat-sharing

बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी दिल्ली में, सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मंथन तेज

बिहार चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मंथन तेज

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उनसे जब मीडिया ने सीट बंटवारे पर सवाल किया तो लालू यादव ने कहा, “बातचीत चल रही है।” उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया कि, “अदालत ने बुलाया है, इसलिए दिल्ली आए हैं। सीट शेयरिंग या राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर अभी कुछ नहीं कहना है।” दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि दिल्ली आने का मुख्य कारण कोर्ट में पेशी है, न कि कोई राजनीतिक बैठक। हालांकि, बिहार में चुनावी हलचल के बीच उनकी मौजूदगी को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

RJD को झटका

राजद को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी की दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। विभा देवी (नवादा विधायक) और प्रकाश वीर (रजौली विधायक) ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दोनों नेताओं ने न केवल विधायक पद से बल्कि RJD की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद महागठबंधन के भीतर असंतोष और बढ़ता दिख रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायकों की नाराजगी की वजह सीट शेयरिंग और टिकट वितरण से जुड़ी है। इन इस्तीफों को चुनाव से पहले RJD के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। [caption id="attachment_110713" align="alignnone" width="703"]विभा देवी (नवादा विधायक) और प्रकाश वीर (रजौली विधायक) विभा देवी (नवादा विधायक) और प्रकाश वीर (रजौली विधायक)[/caption]

“सब कुछ बातचीत से सुलझ जाएगा”

महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा,
सब बातचीत हो गई है, कोई समस्या नहीं है। कल तक इंतजार करिए, सब हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की RJD नेताओं से फोन पर बातचीत हो चुकी है और अब सबकुछ अंतिम चरण में है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को सीटों की संख्या को लेकर असंतोष है। पार्टी चाहती है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार थोड़ी अधिक सीटें दी जाएं।

Bihar Election 2025: NDA में भी सीट शेयरिंग पर मंथन

जहां महागठबंधन में बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर एनडीए (NDA) में भी सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल रहे। बैठक में बिहार की सभी सीटों पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि बीजेपी और जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला जल्द घोषित किया जाएगा।

जदयू और बीजेपी नेताओं की मुलाकात

इससे पहले शनिवार रात अमित शाह के आवास पर जदयू और बीजेपी नेताओं की एक और बैठक हुई। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू सांसद संजय झा भी मौजूद थे। इस बैठक में दोनों दलों के बीच सीटों के अनुपात, क्षेत्रीय समीकरण और संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि जदयू और सहयोगी दलों के लिए 100 के आसपास सीटें छोड़ी जा सकती हैं। Read More: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AIMIM 16 जिलों की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

जल्द होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। संभावना है कि आज शाम तक भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र से ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर ली है और टिकट उन्हीं उम्मीदवारों को दिए जाएंगे जिनकी जीतने की संभावना अधिक है।

पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब सीधे कार्यकर्ताओं से जुड़ने जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को वह ‘नमो ऐप’ के ज़रिए बिहार बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है — “मेरा बूथ सबसे मजबूत”। इस दौरान प्रधानमंत्री बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच और शाजापुर में 500 और 450 मेगावॉट की सोलर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह भारत में सबसे कम दर पर ऊर्जा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।