बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु में खदान दुर्घटना

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में हुई दुर्घटना में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई, कई अन्य घायल।

बेंगलुरु की पत्थर खदान में हादसा 8 मजदूरों की मौत कई घायल

बेंगलुरु में खदान दुर्घटना |

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक इलाके में पत्थर खदान में 40 फीट ऊंचाई से चट्टान गिरने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में कई अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मलबे में दबे मजदूर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अन्य मजदूर उसके नीचे दबे तो नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे। हादसे के दौरान स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे। मृतक बिहार के रहने वाले थे। उनके परिजनों को जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में लगी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चट्टान गिरने की वजह और खदान में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच हो रही है। एक्सकेवेटर चला रहे शख्स ने बताया कि काम शुरू करने के लिए जैसे ही वह मौके पर पहुंचे और मशीन चालू की, तभी पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने कहा कि मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता, लेकिन उस वक्त नीचे करीब 18 लोग काम कर रहे थे। मलबे में दबे 4 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकी अब भी मलबे में दबे हुए हैं। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

संबंधित सामग्री

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

देश-विदेश

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

देश-विदेश

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और दिल्ली में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई घर बह गए, यातायात बाधित हुआ और पर्यटक फंसे।

एक सप्ताह के स्वास्थ्य कार्यक्रम पर बेंगलुरु रवाना हुए सीएम भगवंत मान, प्राकृतिक चिकित्सा से करेंगे स्वास्थ्य सुधार

राज्य

एक सप्ताह के स्वास्थ्य कार्यक्रम पर बेंगलुरु रवाना हुए सीएम भगवंत मान, प्राकृतिक चिकित्सा से करेंगे स्वास्थ्य सुधार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के लिए बेंगलुरु में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहेंगे, जहाँ उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक देखभाल करेंगे।

मानसून का देशभर में कहर: गुजरात में बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू; उज्जैन में युवक बहा, महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज बंद

देश-विदेश

मानसून का देशभर में कहर: गुजरात में बाढ़, 19 लोगों का रेस्क्यू; उज्जैन में युवक बहा, महाराष्ट्र में स्कूल-कॉलेज बंद

भारत में मानसून के कारण व्यापक बारिश से गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति है। उज्जैन, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश में भी जलभराव और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।