Apple company : एप्पल भारत में देगी 2 लाख नौकरियां, मार्च 2025 तक होगी भर्ती

apple-company-gave-2-lakh-jobs-in-india

Apple company : एप्पल भारत में देगी 2 लाख नौकरियां, मार्च 2025 तक होगी भर्ती

apple company  एप्पल भारत में देगी 2 लाख नौकरियां मार्च 2025 तक होगी भर्ती

कंपनी और सप्लायर्स ने सरकार को दिया डेटा

Apple company : आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल अगले साल मार्च तक भारत में 2 लाख डायरेक्ट जॉब देगी। इनमें से 70 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी। भारत में एप्पल और उसके सप्लायर्स ने ये आंकड़े केंद्र सरकार को दिए हैं। 

 ऐपल प्रोडक्शन के मामले में चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है और भारत पर फोकस करना चाहती है। एप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन जो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन ने भारत में 80,872 लोगों को सीधे जॉब मुहैया कराई है।

 इसके अलावा टाटा समूह, सालकॉम्प, मदरसन, फॉक्सलिंक तमिलनाडु, सनवोदा उत्तर प्रदेश, एटीएल हरियाणा और जेबीआईएल महाराष्ट्र ने मिलकर करीब 84,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।

2021 में, Apple ने भारत में पहली बार iPhone उत्पादों को चीन से बाहर असेंबल करना शुरू किया। तब से भारत में इसका उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। एप्पल ने प्रोडक्ट लाइन और ऐप डेवलपमेंट के जरिए 25 साल में चीन में 40 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं।

एप्पल ने भारत में आईफोन एसई के साथ 2017 में आईफोन बनाना शुरू किया था। इसके तीन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज पार्टनर हैं - फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन। फॉक्सकॉन का प्लांट चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में है।

Read More- Delhi buses fireballs : दिल्ली में ‘आग का गोला’ बन गई बस

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

 मार्च के अंत तक 5 से 6 लाख नौकरियां

सरकार का अनुमान है कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में हर प्रत्यक्ष नौकरी के लिए तीन अतिरिक्त नौकरियां पैदा होती हैं। इसका मतलब है कि एप्पल इकोसिस्टम मार्च के अंत तक 5 से 6 लाख नौकरियां पैदा कर सकता है।

Apple company gave 2 lakh jobs in india 

संबंधित सामग्री

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

राज्य

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष तिरंगा यात्रा शुरू की।

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

देश-विदेश

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने 1057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल से सम्मानित किया, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों के 197 जवान शामिल हैं।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

फाइनेंस

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर और निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,300 पर बंद हुआ।