mp-umang-singhar-appointed-senior-observer-maharashtra-elections

MP Umang Singhar : के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,महाराष्ट्र विदर्भ के बनाए गए सीनियर ऑब्जर्वर

By : Shubh Labh
MP Umang Singhar : के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,महाराष्ट्र विदर्भ के बनाए गए सीनियर ऑब्जर्वर

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 11 वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए जिनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी महासचिव सचिन पायलट के नाम प्रमुख हैं।इसके साथ साथ मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पार्टी हाईकमान की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आपको बतादें कि उन्हें आगामी दिनों में महाराष्ट्र में होने वाले उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। उमंग सिंघार,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब प्रांत के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ रखा गया है। इस आशय का आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से केसी वेणु गोपाल के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Akshay Kumar Nandu Ad ban: अक्षय कुमार के फेमस ऐड को सेंसर बोर्ड ने क्यों किया बंद?

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर