MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इस कदम को संगठन में नई टीम खड़ी करने और मीडिया रणनीति को नए सिरे से गढ़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
MP Congress: टैलेंट हंट से चुने जाएंगे नए प्रवक्ता
प्रदेश कांग्रेस अब प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके जरिए पार्टी ऐसे चेहरों को सामने लाना चाहती है, जो टीवी डिबेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से पार्टी का पक्ष रख सकें.मप्र कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि जब तक यह चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में प्रवक्ता भेजने की व्यवस्था अस्थायी रूप से जारी रहेगी।
Also Read- MP CONGRESS: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना,16 दिसंबर को विधानसभा घेराव की घोषणा
MP Congress: डिबेट में कौन जाएगा, फैसला अब मीडिया टीम करेगी
चैनल डिबेट के लिए किस नेता को प्रवक्ता बनाकर भेजा जाएगा, इसका फैसला अब मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और उनकी टीम करेगी। यानी अब प्रवक्ताओं की कोई स्थायी सूची नहीं होगी, बल्कि मौके और जरूरत के हिसाब से नाम तय किए जाएंगे.पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया विभाग में असहमति और गुटबाजी की स्थिति बनी हुई थी।
समय से चल रहा था घमासान
गौरतलब है कि मप्र कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन और उन्हें मंच देने को लेकर लंबे समय से घमासान की स्थिति बनी हुई थी। कई नेता खुद को दरकिनार किए जाने की शिकायत कर रहे थे, तो वहीं कुछ चेहरों को जरूरत से ज्यादा तवज्जो मिलने को लेकर भी सवाल उठते रहे. ऐसे में सभी प्रवक्ताओं को एक साथ कार्यमुक्त करने के फैसले को पार्टी के भीतर रीसेट बटन दबाने जैसा कदम माना जा रहा है।
