MP cabinet: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई बड़े फैसले पर मुहर लगी। बैठक की जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कैबिनेट निर्णयों की जानकारी दी है। इस दौरान महिला शक्तिकरण को लेकर मप्र कैबिनेट ने पीएम मोदी का आभार जताया।

MP cabinet: विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन पकवाड़ा मनाये जाने का निर्णय बैठक में लिया गया है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
MP cabinet: पीएम मोदी को धन्यवाद
साथ ही उन्नत कृषि महोत्सव में कृषि से जुड़ी कई जानकारियां दी। सिंचाई रकबे में मिडवासा सिंचाई योजना को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है। कृषि और कृषकों के व्यवसाय को लाभकारी बनाने पर भी मंथन किया गया है। पीएम ने NBS सब्सिडी को स्वीकृति दी , जो पिछली बार से 417 करोड़ से अधिक हैं ।इस को लेकर कैबिनेट ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
12.46 लख लीटर की वृद्धि हुई
बैठक में नक्सल उन्मूलन को लेकर पीएम और गृहमंत्री का अभिनंदन किया । नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी महोत्सव मनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में लोक निर्माण की योजनाओं को स्वीकृति मिली। इसके साथ ही पोषण सम्बंधित योजनाओं को स्वीकृति दी है। दुग्ध उत्पादन मे 9.96 लाख से बढ़कर 12.46 लख लीटर की वृद्धि हुई हैं।
दुग्ध उत्पादन को लेकर मंत्र मण्डल में चर्चा हुई ।
READ MORE: CM डॉ.यादव ने अमय खुरासिया की पुस्तक “74 वर्ष बाद” का किया विमोचन
