मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी

womens-congress-protest-against-vijay-shah-police-scuffle-arrests

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस से धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी

Vijay Shah Mahila Congress Protest: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों के घेरे में है।रतलाम में मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं की जांच कराने को लेकर बयान दिया। अब इसाका लगातार विरोध हो रहा है। 

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में इसको लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। कई जगहों पर मंत्री शाह का पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के नेतृत्व में भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मंत्री विजय शाह के बंगले का घेराव करने के निकली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। [caption id="attachment_123360" align="alignnone" width="517"]विजय शाह के बंगले का घेराव करने के निकली महिला कांग्रेस विजय शाह के बंगले का घेराव करने के निकली महिला कांग्रेस[/caption]

शाह के इस्तीफे की मांग 

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का कहना है कि - ऐसा पहली पार नहीं हुआ है जब शाह ने महिलाओं के खिलाफ ऐसा बोला हो, वो पहले भी सोफिया कुरैशी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर चुके है। कांग्रेस मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की।  प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस वैन में भर लिया। थोड़ी देर बाद महिला कांग्रेस नेत्रियों को पीसीसी छोड़ दिया गया। [caption id="attachment_123361" align="alignnone" width="514"]मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग[/caption]

Vijay Shah Mahila Congress Protest: शाह का बयान

बता दे कि, कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह ने 14 दिसंबर 2025 को रतलाम जिले में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को करोड़ों रुपए दे रही है, इसलिए लाड़ली बहनों को CM के सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए। जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनके लाभार्थी दस्तावेजों को ‘पेंडिंग’ रखा जा सकता है। https://youtu.be/EydXNuXqDa8?si=X8vgqFgH5BvWPMAe उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि महिलाएं कार्यक्रम में आती हैं, तो उनकी सहायता राशि में 250 रुपए की वृद्धि दी जा सकती है।

झड़प, वाटर केनॉन..MP में कांग्रेस की हुंकार, पटवारी समेत कांग्रेस नेता गिरफ्तार

MP Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ED नई FIR दर्ज करेगी।
जीतू पटवारी को किया गिरफ्तार
जीतू पटवारी को किया गिरफ्तार
बता दे कि, नेशनल हेराल्ड मामला BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से जुड़ा है। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।