हनुमान ही नहीं बाली, सुग्रीव, अंगद भी थे आदिवासी, उमंग सिंघार के दावे से गरमाई  सियासत

umang-singhar-ramayan-characters-tribal-claim-mp-politics

हनुमान ही नहीं बाली, सुग्रीव, अंगद भी थे आदिवासी, उमंग सिंघार के दावे से गरमाई  सियासत

हनुमान ही नहीं बाली सुग्रीव अंगद भी थे आदिवासी उमंग सिंघार के दावे से गरमाई  सियासत 

रामायण के पात्रों को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए बाली, सुग्रीव, अंगद और महावीर हनुमान को आदिवासी परंपरा से जुड़ा बताया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और सत्तापक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आने के संकेत हैं।

धार्मिक ग्रंथों का हवाला

भोपाल में दिए गए बयान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में उमंग सिंघार ने कहा कि वे अपनी बात किसी राजनीतिक सुविधा या अंधविश्वास के आधार पर नहीं, बल्कि प्रमाण और इतिहास के आधार पर रखते हैं। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर भाजपा अंधभक्ति से बाहर आकर ईमानदारी से इतिहास और धर्मग्रंथों के पन्ने पलटे, तो उनकी बात को झूठ कहने का साहस नहीं कर पाएगी।

गोंड धर्म ग्रंथ का जिक्र

सिंघार ने अपनी पोस्ट में ‘गोंड धर्म सद्विचार’ का हवाला देते हुए लिखा कि उसके पृष्ठ संख्या 10 पर स्पष्ट उल्लेख है कि श्रीराम के वनवास काल में जिन वानर वीरों ने उनका साथ निभाया, वे आदिवासी परंपरा से जुड़े थे। उनके मुताबिक बाली, सुग्रीव, अंगद और महावीर हनुमान गोंड, कोल और कोरकू समुदाय के धर्म योद्धा थे. उन्होंने कहा कि यह केवल मान्यता नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के धार्मिक ग्रंथों में दर्ज तथ्य है, जिसे नकारा नहीं जा सकता।

वानर सेना आदिवासी परंपरा से जुड़ी थी-सिंघार

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि यदि भाजपा यह मानने को तैयार नहीं है कि हनुमान जी सहित वानर सेना आदिवासी परंपरा से जुड़ी थी, तो उन्हें गोंड समाज के धर्मग्रंथों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी समुदाय के इतिहास को नकारना सिर्फ अज्ञानता नहीं, बल्कि उस समाज के अस्तित्व और सम्मान का अपमान है। उमंग सिंघार के इस बयान ने धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक बहस को एक साथ छेड़ दिया है। 

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।