Tiger attack Balaghat: बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

tiger-attack-kills-farmer-balaghat

Tiger attack Balaghat: बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत

tiger attack balaghat बालाघाट में बाघ के हमले से किसान की मौत ग्रामीणों में दहशत

सुबह खेत में सोते समय किसान पर बाघ ने किया हमला

Tiger attack Balaghat: खबर मप्र के बालाघाट जिले से है जहां गांव कुड़वा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाघ ने खेत में रखवाली कर रहे एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रकाश पाने के रूप में हुई है, जो ग्राम कुड़वा का निवासी था। वह सुबह 4 बजे खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी सुबह 6 बजे के करीब बाघ ने झोपड़ी में घुसकर उस पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। read more: चार धाम यात्रा 2025 : अपनी पवित्र यात्रा शुरू करने से पहले जानें ये जरूरी बातें!

ग्रामीणों में सनसनी, भीड़ जुटी मौके पर

घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें बाघ को दहाड़ते हुए जंगल की ओर जाते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने किसान को बाघ के चंगुल में जाते देखा।

वीडियो वायरल, वन विभाग में मचा हड़कंप

[caption id="attachment_79470" align="alignnone" width="300"]Tiger attack Balaghat: Tiger attack Balaghat:[/caption] घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बाघ के खुलेआम मानव बस्ती में घुस आने और हमला करने की यह घटना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

घटना क्षेत्र – कटंगी वन परिक्षेत्र, गोरेघाट चौकी

यह दर्दनाक घटना कटंगी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गोरेघाट वन चौकी के ग्राम कुड़वा की है। यह क्षेत्र पहले से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के लिए जाना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका बाघों के मूवमेंट कॉरिडोर में आता है।

वन विभाग ने की पंचनामा कार्रवाई, बाघ की तलाश शुरू

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विभाग ने गांव में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की तलाश के लिए पगमार्क व कैमरा ट्रैप की सहायता ली जा रही है।

 ग्रामीणों में भय का माहौल, स्कूल और खेत खाली

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा और खेतों में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अभी भी इलाके में घूम रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है।

 प्रशासन से सुरक्षा और मुआवजे की मांग

Tiger attack Balaghat: ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। read more:  एमपी में कलयुगी बेटे ने मां की पत्थर मारकर की हत्या, शराब पीने से मना करने पर भड़का आरोपी  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।