Temple theft: खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी और नकद माल बरामद

temple-theft

Temple theft: खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी और नकद माल बरामद

temple theft खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार चांदी और नकद माल बरामद

Temple theft: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में स्थित श्री महागौरी महादेव धाम मंदिर से चांदी के छत्रों और दानपेटी से नकद चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। [caption id="attachment_90892" align="alignnone" width="300"]Temple theft Temple theft[/caption]

Temple theft: मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

फरियादी पूरनलाल अहिरवार निवासी सतराई बडेरा ने 18 जून 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने मंदिर से 14 चांदी के छत्र (अनुमानित कीमत ₹20,000) और दानपेटी से लगभग ₹5,000 की चोरी की है। इस शिकायत पर थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Temple theft: खरगापुर और बल्देवगढ़ के सुनारों को बेच दिया

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुल प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी सोनू कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी सतराई बडेरा को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने छत्रों को खरगापुर और बल्देवगढ़ के सुनारों को बेच दिया है।

कुल बरामद मशरूका ₹40,500 का है

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले धमेंद्र सोनी (निवासी बल्देवगढ़) और जगदीश सोनी (निवासी खरगापुर) को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोनों के पास से चोरी गया चांदी गलाकर प्राप्त 381 ग्राम धातु (अनुमानित कीमत ₹38,000) और ₹2,500 नकद बरामद किए गए। कुल बरामद मशरूका ₹40,500 का है।

Temple theft: टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुल प्रसाद प्रजापति, चौकी प्रभारी चंदन शाक्य, साइबर सेल प्रभारी मयंक नगाईच समेत कई पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। रिपोर्टर – शिवराज सिंह, खरगापुर

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।