Singrauli NEWS: सिंगरौली में चार भालुओं का कहर, जंगल में युवक पर किया जानलेवा हमला

singrauli-news

Singrauli NEWS: सिंगरौली में चार भालुओं का कहर, जंगल में युवक पर किया जानलेवा हमला

singrauli news सिंगरौली में चार भालुओं का कहर जंगल में युवक पर किया जानलेवा हमला

Singrauli NEWS: सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिगवाह में जंगली भालुओं के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। नेशन मिरर न्यूज संवाददाता सऊद पठान के अनुसार, डिगवाह गांव निवासी जाग बाली सिंह अपनी पत्नी के साथ जंगल में डोरी बीनने गए थे। इसी दौरान जंगल में अचानक चार जंगली भालू उन पर टूट पड़े और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

[caption id="attachment_91470" align="alignnone" width="300"]Singrauli NEWS Singrauli NEWS[/caption]

Singrauli NEWS: जाग बाली सिंह को गंभीर चोटें आ चुकी

हमले के दौरान भालुओं ने युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए मदद के लिए गुहार लगाई। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसकी आहट पाकर भालू जंगल की ओर भाग गए। हालांकि, तब तक जाग बाली सिंह को गंभीर चोटें आ चुकी थीं।

Singrauli NEWS: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल जाग बाली सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है, ताकि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।

लोग खेतों और जंगलों में जाने से डरने लगे

डिगवाह सहित आसपास के गांवों में जंगली भालुओं की बढ़ती गतिविधियों ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में भालुओं का आना-जाना आम हो गया है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। लोग खेतों और जंगलों में जाने से डरने लगे हैं।

Singrauli NEWS: इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई

वन विभाग की टीम ने इलाके का दौरा किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि भालुओं की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और उन्हें आबादी से दूर रखने के प्रयास तेज किए जाएंगे। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

घायल युवक की हालत पर सबकी नजर बनी हुई

इलाके के लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जंगल से लगे गांवों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और जंगली जानवरों को आबादी से दूर रखने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। फिलहाल, घायल युवक की हालत पर सबकी नजर बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होगी। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ करेंगे, उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती होगी। CM भजनलाल ने जानकारी साझा की।

मातृशक्ति के सम्मान का ऐतिहासिक संकल्प है “महतारी गौरव वर्ष 2026”

छत्तीसगढ़

मातृशक्ति के सम्मान का ऐतिहासिक संकल्प है “महतारी गौरव वर्ष 2026”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2026-27 को 'महतारी गौरव वर्ष' के रूप में घोषित किया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।