Singrauli news: सिंगरौली में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत,...

singrauli-news-2

Singrauli news: सिंगरौली में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

singrauli news सिंगरौली में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत परिजनों ने किया हंगामा

Singrauli news: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक गर्भवती महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय गुड्डी रावत, निवासी खुटार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड्डी अपने इलाज के लिए सिंगरौली के खुटार चौकी क्षेत्र स्थित अमित क्लीनिक गई थी, जहां कथित झोलाछाप डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

[caption id="attachment_91489" align="alignnone" width="300"]Singrauli news Singrauli news[/caption]

Singrauli news: आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद ही गुड्डी की हालत नाजुक हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

Singrauli news: झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। वहीं, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Singrauli news: भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं न हों

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है, जो बिना किसी डिग्री या लाइसेंस के इलाज कर रहे हैं। लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं न हों।

ingrauli news: दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और झोलाछाप डॉक्टरों के बढ़ते खतरे को एक बार फिर उजागर कर रही है।

संबंधित सामग्री

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होगी। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ करेंगे, उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती होगी। CM भजनलाल ने जानकारी साझा की।