Shahdol NEWS : अनूपपुर, शहडोल,उमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक सं...

shahdol-news

Shahdol NEWS : अनूपपुर, शहडोल,उमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किए विचार

shahdol news  अनूपपुर शहडोलउमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक संपन्न संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किए विचार

Shahdol NEWS : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल का संभागीय सम्मेलन अनूपपुर में संपन्न हुआ है जिसमें अनूपपुर शहडोल और उमरिया तीन जिलों के संभागीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए...जिसमें ग्राम और तहसील क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साधारण सदस्य संगठन की रीढ हैं। संगठन के सभी पदाधिकारियो का यह कर्तव्य है कि पत्रकारों के सम्मान, स्वाभिमान और स्वतंत्र समाचार लेखन के अधिकार की रक्षा के लिये हर संभव प्रयास करें।अनूपपुर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल संभागीय इकाई और अनूपपुर जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक मे उपरोक्त विचार मप्र के संगठन प्रभारी मो अली ने व्यक्त किये। मुख्य वक्ता के रुप मे मो अली ने उपस्थित पदाधिकारियो को बतलाया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा एवं पत्रकारों के हितों की लडाई लड़ने वाला सबसे सक्रिय और जुझारु संगठन है। [caption id="attachment_77439" align="alignnone" width="300"]Shahdol NEWS Shahdol NEWS[/caption]

Shahdol NEWS : पत्रकार समाजहित में सबसे महत्वपूर्ण

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार समाजहित में सबसे महत्वपूर्ण और जवाबदेही का कार्य है। आपसी मनमुटाव और निहित स्वार्थों की यहाँ कोई जगह नहीं है‌ । पत्रकारिता जब देश हित की जगह स्व हित मे बदल जाती है तो वह पतन का कारण बनती है‌ । उन्होंने पत्रकारों को आपसी कलह और फूट के विरुद्ध चेताते हुए कहा कि संगठन के किसी भी पदाधिकारी को पत्रकार के विरुद्ध जाने से बचना होगा।वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की कि संगठनात्मक बैठकों में कुछ पदाधिकारी नहीं आए हैं । उन्होंने नव पत्रकारों से सीखने, करने और लेखनी के माध्यम से पर्यावरण - समाज संरक्षण करने की अपील की।

Shahdol NEWS : प्रत्येक माह होगी बैठक

प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में 22 अप्रैल , मंगलवार को अनूपपुर के धनश्री पैलेस में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर जिला एवं शहडोल संभाग कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।जिसमें अनूपपुर, शहडोल, उमरिया जिले के लगभग 80 वरिष्ठ पदाधिकारी गण शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकार हितों के तय बिन्दुओं पर आवश्यक चर्चा की गई...

Shahdol NEWS : संगठन की मजबूती और विस्तार के लिये दिये सुझाव

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मेंहदी हसन,धनंजय तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, विकास पाण्डेय, बाबा पाठक,कृष्णा तिवारी, चंद्र कांत द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, भारत मिश्रा ,सुमिता शर्मा, अरुण पाल सिंह, संतोष झा, बेलाल अहमद, विजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, दुर्गा शुक्ला, उमाशंकर पाण्डेय, राजकुमार तिवारी‌ सहित अन्य लोगों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिये अपने सुझाव दिये। कार्यक्रम का कुशल संचालन अजीत मिश्रा ने किया। जबकि स्वागत् राजेश पयासी ने और आभार प्रदर्शन दीपक सिंह ने किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा शुक्ल और उमाशंकर पांडे का किया  सम्मान

Shahdol NEWS : अनूपपुर के नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा शुक्ला और उमाशंकर पांडे मुन्नू का कार्यक्रम में विशेष सम्मान किया गया.. इस अवसर पर दुर्गा शुक्ला ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए कहा कि.. मैं श्रमजीवी पत्रकार संघ में था और रहूंगा उनके बारे में बहुत सी बातें कही थी लेकिन वह कभी भी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ छोड़कर के नहीं गए थे वही उमाशंकर मन्नू पांडे ने भी संगठन के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि संगठन के वरिष्ठ लोगों के निर्देशों के अनुसार संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा कार्य करते हैं..

वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मान

Shahdol NEWS : कोतमा के नीलू रजक , रुद्रमणि शुक्ला और उनके सात साथियों के साथ जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पटेल के साथ 14 अन्य स्थानों से आए पत्रकार साथियों ने संगठन की सदस्यता ली। वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द बियाणी , धनंजय तिवारी और शशिधर अग्रवाल का साल श्री फल और प्रतीक चिन्ह से सार्वजनिक अभिनन्दन किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन और पत्रकारिता के हित में एकजुटता से कार्य करने और प्रत्येक माह बैठक करने का संकल्प लिया।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”