Ravana Worship: MP का अनोखा गांव.. नवरात्र में दुर्गा नहीं, रावण की होती है 9 दि...

ravana-worship

Ravana Worship: MP का अनोखा गांव.. नवरात्र में दुर्गा नहीं, रावण की होती है 9 दिन पूजा, नहीं होता रावण दहन

ravana worship mp का अनोखा गांव नवरात्र में दुर्गा नहीं रावण की होती है 9 दिन पूजा नहीं होता रावण दहन

Ravana Worship: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जहां देवी दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक आराधना की जाती है। देशभर में पंडालों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना होती है। लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जमुनिया गांव में नवरात्रि की तस्वीर कुछ अलग है। यहां देवी दुर्गा नहीं, बल्कि रावण की पूजा होती है। [caption id="attachment_106661" align="alignnone" width="300"]Ravana Worship Ravana Worship[/caption]

Ravana Worship: इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं

जमुनिया गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां के आदिवासी समुदाय की एक अनोखी परंपरा है। हर साल नवरात्रि के नौ दिनों तक गांव में रावण की मूर्ति स्थापित की जाती है और विधिवत पूजा होती है। इसके लिए बाकायदा पंडाल सजाया जाता है। गांव के लोग इस पूजा को अपने पूर्वजों की परंपरा मानते हैं और इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं।

Ravana Worship: पूजा के बाद ही रावण की पूजा शुरू की जाती है

आदिवासी समाज का मानना है कि वे रामायण वाले रावण की नहीं, बल्कि अपने पूर्वज के रूप में रावण की पूजा करते हैं। उनका यह भी कहना है कि रावण भगवान शिव का परम भक्त था, और शिव आदिवासी समाज के आराध्य देव हैं। इस कारण रावण उनके लिए पूजनीय है। यही वजह है कि यहां मां दुर्गा की पूजा के बाद ही रावण की पूजा शुरू की जाती है।

Ravana Worship: सांस्कृतिक आस्था और पहचान का प्रतीक है

गांव वालों के अनुसार, यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है, और वे इसे आज भी पूरे विश्वास और सम्मान के साथ निभाते हैं। उनके लिए यह कोई विद्रोह नहीं, बल्कि सांस्कृतिक आस्था और पहचान का प्रतीक है।

Ravana Worship: रावण दहन पर रोक लगाने की मांग भी की है

दिलचस्प बात यह है कि जमुनिया गांव में दशहरा के दिन रावण दहन नहीं होता। इसके उलट, गांव के लोग रावण दहन का विरोध करते हैं। उनका कहना है कि जब वे रावण की पूजा करते हैं और उसे पूर्वज मानते हैं, तो उसका दहन करना अनुचित है। इसी कारण उन्होंने कई बार सरकार से रावण दहन पर रोक लगाने की मांग भी की है।

संबंधित सामग्री

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से चौरई के 64 किसानों को मिलेंगे लगभग एक करोड़ रुपये, सभी मंडियों में समय-सीमा में हो भुगतान, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश

सपने कभी रुकते नहीं, बस सही मौके का इंतजार करते हैं और यह वही मौका है सपनों को सच करने का- मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीं द्वितीय परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं, प्रदेश में 7 मई  से शुरू हो रही है कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा।

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

जुर्म गाथा

बरेली: जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर किया रेप, वीडियो बनाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम ट्रेनर ने महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठे।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

देश-विदेश

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा दिया, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन गण मन' के समान दर्जा देने का फैसला लिया। इसके लिए नए नियम और प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में EVM पर सियासी घमासान तेज: सीएम सुक्खू के बाद उद्योग मंत्री चौहान ने निष्पक्ष चुनावों पर उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बहस तेज कर दी है।