Indore News Update : राजा नहीं, मयंक होता सोनम का शिकार, ऐसे बची जान...

raja-raghuvanshi-murder-case

Indore News Update : राजा नहीं, मयंक होता सोनम का शिकार, ऐसे बची जान...

indore news update  राजा नहीं मयंक होता सोनम का शिकार ऐसे बची जान

इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को लेकर अब एक नया एंगल सामने आया है। पता चला है कि सोनम की शादी पहले राजा से नहीं, बल्कि धार जिले के मयंक रघुवंशी से होने वाली थी। लेकिन एक ज्योतिषाचार्य की चेतावनी ने मयंक की जान बचा दी।

कैसे टूट गया रिश्ता?

करीब डेढ़ साल पहले धार के नानेवाड़ी गांव निवासी कारोबारी हरीश रघुवंशी के बेटे मयंक के लिए सोनम का विवाह प्रस्ताव आया था। यह प्रस्ताव मयंक के मामा के परिवार के जरिए हुआ था। दोनों के 25 गुण मिलने के बाद रिश्ता लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन ज्योतिषाचार्य की एक भविष्यवाणी ने सब कुछ बदल दिया।

ज्योतिषाचार्य ने दी चेतावनी

मयंक के परिवार ने जब कुंडली मिलवाने के बाद ज्योतिषाचार्य से परामर्श किया, तो उन्होंने कहा:“यह विवाह ज्यादा दिन नहीं चलेगा और यह रिश्ता जीवन को गंभीर संकट में डाल सकता है।”परिवार ने यह सुनते ही सोनम के साथ प्रस्तावित विवाह से इनकार कर दिया। सोमन और मयंक के 25 गुण मिलने के बाद मयंक के परिवार वालों ने ज्योतिषाचार्य से बात की. तब ज्योतिषाचार्य ने कहा था कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा, यह रिश्ता उन्हें गंभीर स्थिति में डाल सकता है. ज्योतिषाचार्य की ये बात सुनने के बाद मयंक के परिवार वालों ने सोनम के विवाह प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था और शादी से इनकार कर दिया था.

भगवान का शुक्र है...’ — मयंक का परिवार

धार के रघुवंशी परिवार को जब राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के शामिल होने का पता चला तो उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि समय पर ज्योतिष ने उन्हें समय रहते बचा लिया. अगर मयंक से सोनम की शादी हो जाती तो हो सकता था राजा की जगह आज सोनम के निशाने पर मयंक होता.

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव, अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी!  CORONA | ACTIVE CASE

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।